टीवी मसाला

जल्द माँ बनने वाली हैं Devoleena Bhattacharjee, पूरे परिवार के साथ पूरा किया पंचामृत समारोह

Devoleena Bhattacharjee Panchamrit ceremony: देवोलीन भट्टाचार्जी जल्द ही माँ बनने वाली है और अभी ककुह दिन पहले उन्होंने इस बड़ी खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया था। अब अभिनेत्री ने अपने उसी पंचामृत समारोह का वीडियो जारी किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee Panchamrit ceremony

Devoleena Bhattacharjee Panchamrit ceremony: साथ निभाना साथिया सीरीयल से फेमस हुईं गोपी बहु उर्फ देवोलीन भट्टाचार्जी ने जिंदगी के नए सफर में कदम रखा है। जी हाँ! बता दें कि अभिनेत्री ने अभी कुछ दिन पहले अपनी पति शहनवाज के साथ तस्वीरें पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब अभिनेत्री ने उसी पंचामृत समारोह का वीडियो जारी किया है। इस समारोह के लिए देवोलीन और शहनवाज का पूरा परिवार उपस्थित था। आइए इस रिपोर्ट पर और साझा की गई वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

अब, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। खाने, पंचामृत की झलक दिखाने से लेकर वीडियो में यह भी दिखाया गया की उनके परिवार और दोस्तों ने कैसे अनुष्ठान किया, देवोलीना ने दिखाया कि समारोह कैसे मनाया गया। उन्होंने कैप्शन में बुरी नज़र और आग वाला इमोटिकॉन भी जोड़ा।

इस बीच यह भी बता दें कि 5 अगस्त को देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर शहनाज शेख के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अपने पंचामृत समारोह की झलकियाँ साझा करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा, "पवित्र पंचामृत अनुष्ठान के साथ मातृत्व की दिव्य यात्रा का जश्न मना रही हूँ, जहाँ परंपरा और प्रेम जीवन के इस खूबसूरत अध्याय के दौरान माँ और उसके अजन्मे बच्चे को स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी का आशीर्वाद देने के लिए मिलते हैं।" जैसे ही यह पोस्ट अपलोड हुई देवोलीन को प्यार करने वाले प्रशंसकों और दोस्तों ने इस वीडियो और पोस्ट पर शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article