Munawar Faruqui Taunts Poonam Pandey On Fake Death Stunt: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी जागरूकता फैलाने के चक्कर में खुद को ही मृत घोषित करवा दिया था। दरअसल, बीते दिन एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें लिखा नजर आया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनका निधन हो गया है। लेकिन आज उन्होंने रील वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा हैं। पूनम पांडे (Poonam Pandey) की इस हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है। हर कोई उन्हें तंज कसता दिखाई दे रहा है। वहीं अब मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का भी मामले पर रिएक्शन आया है।
यह भी पढ़ें: Poonam Pandey ने सरेआम बनाया अपनी मौत का तमाशा, एक्ट्रेस की घटिया हरकत पर इन सितारों ने लगाई फटकार
मुनव्वर फारूकी ने पूनम पांडे (Poonam Pandey) के निधन की खबर सुनकर अपना लाइव सेशन रद्द कर दिया था। यहां तक कि उन्होंने पूनम के निधन पर दुख भी जाहिर किया था। लेकिन पूनम पांडे की हरकत पर अब मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) गुस्से में नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर न केवल पूनम पांडे, बल्कि उनकी पीआर टीम को भी आड़े हाथों लिया। मुनव्वर फारूकी ने पूनम पांडे पर तंज कसते हुए लिखा, "पूनम की पीआर टीम को कैंसर नहीं बवासीर हुआ है।" बता दें कि पूनम पांडे की हरकत पर संभावना सेठ ने भी नाराजगी जाहिर की है।
संभावना सेठ ने लंबा-चौड़ा वीडियो शेयर कर पूनम पांडे (Poonam Pandey) को फटकार लगाई है। उन्होंने कैप्शन में ये भी लिखा, "कल को रेप पर जागरुकता फैलाना होगा तो आप क्या करने वाली हो? शर्म आती है आप पर।" बता दें कि इनके अलावा ऐश्वर्या शर्मा, पूजा भट्ट, ताहिरा कश्यप, राहुल वैद्य, अली गोनी, आरती सिंह, शार्दुल पंडित और राखी सावंत जैसे सितारों ने भी पूनम पांडे को खरी-खोटी सुनाई है।
