Munawar Faruqui की दूसरी शादी ने क्या दुखाया Anjali Arora का दिल? दर्द भरी वीडियो देख फैंस ने लगाया अंदाजा

Anjali Arora Sad Video: कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजली अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह काफी दुखी लग रही हैं। ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाया की क्या एक्ट्रेस को मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी की खबर ने उदास कर दिया है।

Anjali Arora Sad Video: एक्ट्रेस अंजली अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की तमाम तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती है। ऐसे में कल खबर आई की मुनव्वर फारुकी ने जमाने से चोरी छुपे दूसरी शादी कर ली है। इसी के साथ इन खबर के आते ही फैंस के बीच खलबली सी मच गई। अंजली अरोड़ा ने इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की जिसमें वह काफी उदास लग रही हैं और आँसू बहाते हुए गाना गा रही हैं दुखभरा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Anjali Arora Posted Sad Video Amidst Munawar Faruqui Second Marriage News

रिपोर्ट्स का मानना है की कुछ दिनों पहले मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने महजबीन कोटवाला सेलिब्रिटी आर्टिस्ट संग दूसरी बार निकाह किया है। ऐसे में इन खबरों के बीच अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की जिसमें वह दिल टूटे आशिक की तरह गाना गा रही है। सिर्फ यही नहीं वीडियो पोस्ट कर टूटे दिल और आँसू भी बहाए, ऐसे में फैंस का मानना है की मुनव्वर की दूसरी शादी ने एक्ट्रेस का दिल दुखा दिया है। पोस्ट पर लोग उनसे मुनव्वर की शादी पर रिएक्शन मांगते हुए नजर ये।

End of Feed