पत्नी मेहज़बीन के हाथों में हाथ डाल रोमांटिक डिनर पर नजर आए Munawar Faruqui, बच्चों ने भी साथ खाया पिज्जा

Munawar Faruqui with Wife Mehzabeen Coatwala: बिग बॉस 17 विजेता और यूट्यूबर मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला से अपनी दूसरी शादी कर ली है। इस बीच उन्हें कल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Munawar Faruqui with Wife Mehzabeen Coatwala: बिग बॉस 17 विजेता और यूट्यूबर मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला से अपनी दूसरी शादी कर ली है। हालाँकि उन्होंने अपनी शादी की कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं की है, लेकिन वह अब तक कई बार पत्नी मेहज़बीन के साथ स्पॉट हो चुके हैं। अब सोमवार को मुनव्वर फारुकी अपनी पत्नी मेहज़बीन और उनके बच्चे - मुनव्वर का बेटा और मेहज़बीन की बेटी को डिनर पर स्पॉट किया गया। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गई है। तस्वीर देख कर पता चलता है कि इनका परिवार पूरा हो गया है। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Munawar Faruqui with Wife Mehzabeen Coatwala

रिपोर्ट्स के अनुसार मुनव्वर और मेहज़बीन ने 26 मई, 2024 को एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए। पिछले हफ़्ते जोड़े की पहली तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वे साथ में केक काटते हुए नज़र आए थे। अब इस जोड़े को अपने बच्चों के साथ देर रात डिनर करते हुए स्पॉट किया गया। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि मुनव्वर फारुकी ने प्यार से अपनी पत्नी का हाथ पकड़ा हुआ है। वहीं उनके बच्चे सामने बैठे पिज्जा कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में यह पूरा परिवार बहुत अच्छा लग रहा है।

End of Feed