Munawar Faruqui on Shahid-Kareena Reunion: करीना कपूर खान और शाहिद कपूर इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन जयपुर में एक ईवेंट के दौरान दोनों एक साथ कई सालों बाद नजर आए। सिर्फ यही नहीं दोनों के कैमरा के आगे पोज भी दिए और एक दूजे से बातचीत भी की। इस रीयूनियन को देख फैंस काफी खुश हुए और उन्हे फिल्म 'जब वी मेट' की याद आ गई। फिल्म 'जब वी मेट' में गीत-आदित्या की जोड़ी आज भी लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती है। हालांकि दोनों के इस रीयूनियन पर मुनव्वर फारुकी ने चुटकी लेटे हुए शाहिद कपूर का मजाक उड़ाया।
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'शाहिद कपूर के घर में आज झगड़ा होने वाला है।' मुनव्वर का रिएक्शन शाहिद और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के रीयूनियन वाली वीडियो के बाद आया। ऐसे में फैंस मुनव्वर के इस कमेंट का काफी मजाक बनाते हुए नजर आए। कई लोगों ने मुनव्वर के इस ट्वीट का मीम तक बना डाला। हालांकि फैंस काफी खुश हैं कि उन्हे करीना और शाहिद का रीयूनियन देखने को मिला।
करीना कपूर और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने कई सालों तक एक दूजे को डेट किया। इस कपल का रिश्ता तब टूटा जब करीना कपूर को सैफ अली खान से प्यार हो गया था। साल 2012 में करीना और सैफ निकाह किया तो वहीं शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत संग शादी की थी। दोनों ही अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। ब्रेकअप के बाद पहली बार दोनों फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आए थे।
