टीवी मसाला

Munawar Faruqui और मेहजबीन कोटवाला लोनावला में मना रहे हैं हनीमून, सामने आईं खूबसूरत पलों की झलकियां

Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala Honeymoon Glimpse Goes Viral: 'बिग बॉस 17' में जीत हासिल करने वाले मुनव्वर फारूकी अपनी दूसरी शादी के बाद काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी पत्नी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देख अनुमान लग रहा है कि वे इस वक्त लोनावला में हैं।

Image

मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम

Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala Honeymoon Glimpse Goes Viral: 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज कर सबके दिलों पर राज करने वाले मुनव्वर फारूकी अपनी दूसरी शादी के लिए काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने चोरी-छुपे सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला संग शादी रचाई थी। उनकी शादी की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया था। मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला की साथ में केक काटते हुए भी तस्वीर सामने आई थी, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। वहीं अब मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) लोनावला में रहकर कुछ खास पल साथ में बिता रहे हैं। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।

मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) ने हाल ही में इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह ब्लैक रेंजरोवर कार के आगे पोज देती नजर आईं। उनकी फोटो में नजर आ रही कार बिल्कुल वैसी ही है, जैसी मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के पास है। वहीं फोटो लोनावला के एक रिजॉर्ट से जुड़ी है। इस तस्वीर को देखकर अटकलें लगने लगीं कि मेहजबीन कोटवाला और मुनव्वर फारूकी लोनावला में एक-दूजे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। उनकी ये फोटो देख मुनव्वर फारूकी के फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके-चुपके।"

बता दें कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) ने 26 मई को निकाह किया था। खास बात तो यह है कि दोनों की मुलाकात एक्ट्रेस हिना खान के जरिए हुई थी। दरअसल, एक इवेंट के लिए हिना खान ने मेहजबीन कोटवाला को मुनव्वर फारूकी के पास उनका मेकअप करने के लिए भेजा था। यहीं से दोनों की मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article