बाबा सिद्दकी के बाद Munawar Faruqui बने बिश्नोई गैंग का अगला निशाना, खतरे को देख बढ़ाई कॉमेडियन की सुरक्षा

Munawar Faruqui Next Target of Bishnoi Gang: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर मुनव्वर फारुकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर की जिंदगी को बिश्नोई गैंग से खतरा है और कहा जा रहा है की उन्हे धमकी भी मिली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरा सच।

Munawar Faruqui Next Target of Bishnoi Gang: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई हसीनाओं को डेट करने के बाद कॉमेडियन ने इसी साल के शुरुआत में सेलेब्स मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला संग दूसरा निकाह किया। अब मुनव्वर फिर के बार चर्चा का विषय बन गए है रिपोर्ट की मानें तो उनकी जान को बिश्नोई गैंग से खतरा है। बाबा सिद्दकी के बाद कई सेलेब्स और पालिटिशन का नाम बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में शामिल हुआ है।

Munawar Faruqui Next Target of Bishnoi Gang

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है की बिश्नोई गैंग अब मुनव्वर को निशाना बनाने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। ऐसे में अब पुलिस ने मुनव्वर की सिक्युरिटी भी बढ़ा दी है जिससे वह सेफ रहे। ऐसा कहा जा रहा है कि कई बार मुनव्वर ने अपने शो में हिन्दुत्व विचारों को ठेस पहुंचाई है जिसके चलते गैंगस्टर काफी गुस्से में हैं। हालांकि मुनव्वर ने अपने इन मजाक के लिए जनता से माफी भी मांगी थी।

End of Feed