MTV Roadies 19th Season: रिया चक्रवर्ती की बढ़ीं मुश्किलें, गैंग लीडर्स के बीच छिड़ी कोल्ड वॉर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 5, 2023, 06:56 PM IST

MTV Roadies 19th Season: एमटीवी रोडीज एक बार फिर सुर्खियों में है। रोडीज को इस बार प्रिंस नरुला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती लीड कर रहे हैं। शो ऑनएयर होने से पहले ही विवादों में छाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों गैंग लीडर्स की रिया चक्रवर्ती के साथ कोल्ड वॉर चल रही हैं।

MTV Roadies 19th Season: एमटीवी का पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज अपने 19वें सीजन को लेकर चर्चे में है। शो में इस बार गैंग लीडर्स को बदल दिया गया है। इस बार शो में प्रिंस नरुला (Prince Narula), गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बतौर गैंग लीडर नजर आने वाले हैं। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। रिया चक्रवर्ती का नाम आने के बाद फैंस के बीच खलबली मची गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में गैंग लीडर्स के बीच में ही कोल्ड वॉर चल रही है। प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी ने रिया के साथ शूट करने से मना कर दिया है।

mtv roadies

mtv roadies 19th season (credit pic: instagram)

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस और गौतम को ट्रोल होने का डर सता रहा है। रिया चक्रवर्ती को रोडीज के पोस्टर में देखन के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। फैंस इस शो से जुड़े मेकर्स और गैंग लीडर को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। पिछला साल भी शो के कॉन्सेप्ट को बदलते हुए रणविजय सिंह की जगह सोनू सूद को लाया गया था। ये स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। रोडीज की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर बार की तरह इस बार की थीम भी काफी अलग होने वाली है।

End of Feed