प्लास्टिक सर्जरी से बिगड़ा Mounir Roy का चेहरा तो लोगों ने उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने कहा 'मैं देखती ही नहीं...'

Mouni Roy On Plastic Surgery Rumours: एक्ट्रेस मौनी रॉय को इन दिनों चेहरे पर कराई गई प्लास्टिक सर्जरी की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। एक ईवेंट में मौनी का चेहरा बेहद ही अजीब दिखने लगा जिसका लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया। अब खुद एक्ट्रेस ने इस पर ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Mouni Roy On Plastic Surgery Rumours: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं मौनी रॉय इन दिनों कड़ी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को ईवेंट पर देखा गया जहां उनके चेहरे पर सभी की नजर टिकी। लोग देखकर अनुमान लगा रहे थे की शायद मौनी रॉय ने फेशियल सर्जरी कराई है जिसके चलते उनका चेहरा खराब हो गया है। बस फिर ये देख लोगों ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब अपनी इस भारी ट्रोलिंग के बीच मौनी रॉय का जवाब सामने आया है। पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की ये खास रिपोर्ट।

Mouni Roy On Plastic Surgery Rumours

ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने कहा 'कुछ नहीं। देखती ही नहीं। सबको अपना काम करने दो... मैं ऐसी टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देती। अगर आप दूसरों को ट्रोल करने के लिए पर्दे के पीछे छिपते हैं और अगर आपको इसमें खुशी मिलती है, तो ऐसा ही हो।" अपने इस बयान से मौनी रॉय ने मजाक उड़ाने वाले लोगों को एक करारा जवाब दिया है। हालांकि मौनी ने ये नहीं बताया कि उनका ये चेहरा सर्जरी से बिगड़ा है या बात कुछ और है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है मौनी को कई बार अपने लुक्स की वजह से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ चुकी हैं।

End of Feed