दीपावली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन लोग भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजी करते हैं। दीवाली का त्योहार आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। इन दिनों हम लगातार देख रहे हैं कि बॉलीवुड स्टार्स आए दिन दिवाली पार्टी रख रहे हैं। इन पार्टीज में बॉलीवुड स्टार्स लाखों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीवी के कुछ सितारें भी रॉयल अंदाज में दिवाली सेलिब्रिट करते हैं। दिवाली सेलिब्रेशन के नाम पर ये सेलिब्स पानी की तरह पैसा बहाते हैं। इस लिस्ट में टीवी के पॉपुलर स्टार्स का नाम शामिल है। आइए बिना देर किए इन सितारों के बारे में जानते हैं।
tv celebs diwali celebration (credit pic: Instagram)
मौनी रॉय -टीवी से बॉलीवुड तक मौनी रॉय ने अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस पहली बार अपने पति सूरज नांबियार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगी। मौनी दिवाली सेलिब्रेशन में लाखों रुपये खर्च करती हैं। एक्ट्रेस हर त्योहार को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करती हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी - दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस हर त्योहार को धूमधाम से अपने पति विवेक दहिया और फैमिली के साथ सेलिब्रेट करती हैं।
रुबीना दिलैक - टीवी की बॉस लेडी रुबीना दिलैक हर साल दिवाली पर पटाखे जलाती हैं। एक्ट्रेस दिवाली के खास दिन पर अपने घर पर हाउस पार्टी रखती हैं। इस पार्टी में टीवी के कई सितारें नजर आते हैं।
आयशा सिंह - गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह हर त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करती हैं। हर साल दिवाली पर आयशा की खास तैयारियां होती हैं। उन्हें ये त्योहार बहुत पसंद है।
करण पटेल- टीवी के हैंडसम हंक करण पटेल दिवाली पर हर साल अपने फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड पार्टी रखते हैं। करण की इस पार्टी में एकता कपूर से लेकर अनीता हसनंदानी समेत कई सितारें नजर आते हैं।
