टीवी मसाला

Bigg Boss 16: करण ने गौतम और सौंदर्या के रिश्ते को बताया फेक, बढ़ जाएगी दोनों के बीच दूरियां!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 09:39 PM IST

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar : आज का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। करण जौहर लगाएंगे गौतम की क्लास। शो के होस्ट करण जौहर ने सौंदर्या और गौतम के रिश्ते को फेक बताया है।

Image

BIGG BOSS 16 (credit pic : instagram)

Bigg Boss 16 Weekend Ka Vaar : बिग बॉस में आज वीकेंड का वार एपिसोड होने वाला है। इस हफ्ते शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर को केजो सिटी में बदल दिया गया है। एक तरफ जहां कल करण ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। वहीं, कुछ सदस्यों को जमकर फटकार भी लगाई थी। आज के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। मेकर्स ने शो का हाल ही में प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में करण ने गौतम और सौंदर्या के लव अफेयर को फेक बताया है। इतना ही नहीं इस दौरान करण और गौतम के बीच बहस भी देखने को मिलती है।

प्रोमो में करण कहते हैं कि गौतम और सौंदर्या आपका रिलेशनशिप फेक है और इसका जिम्मेदार है गौतम। करण आगे कहते हैं कि आप घर के कौने- कौने में जाकर बोलते हो सौंदर्या फ्री स्पिरिट हैं। हालांकि गौतम कहते हैं मैंने इस शब्द का कभी इस्तेमाल नहीं किया है। करण कहते हैं तुमने इस शब्द का इस्तेमाल किया रिकॉर्ड पर है। मैं इस बात को अपनी बेइज्जती की तरह लेता अगर मैं सौंदर्या की जगह होता तो। क्या करण के इस खुलासे के बाद दोनों की रिश्ते में आ जाएगी दूरियां।

करण ने सौंदर्या और गौतम के रिश्ते को बताया फेक

घर में सौंदर्या और गौतम अक्सर कोजी होते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों ने एक - दूसरे को किस किया था। इतना ही नहीं दोनों वॉशरुम में लॉक हो गए थे। दोनों की घर में अच्छी बन रही है। दोनों का रिश्ता कितना रियल है या फेक ये तो आने वाला समय ही बताएगा। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए अक्सर फेक लव एंगल बनाते हैं। करण के खुलासे के बाद गौतम और सौंदर्या का रिश्ता क्या मोड लेता है इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article