Kullfi Kumarr Bajewala: मोहित मलिक (Mohit Malik) और अंजलि आनंद (Anjali Anand) का टीवी शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' (Kullfi Kumarr Bajewal) को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस शो को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया था। ये शो साल 2020 में बंद हो गया था। करीब 2 साल तक इस शो ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था। इस शो से मोहित के करियर को एक नई पहचान मिली थी। वहीं अंजलि को इस शो की वजह से घर-घर में पहचान मिली थी। अब इस शो का दूसरा सीजन आ सकता है।
kullfi Kumarr Bajewala (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- फ्लॉप-पे-फ्लॉप देने की वजह से इन डायरेक्टर्स की हो रही है थू-थू, लगा चुके हैं करोड़ों रुपये में आग
कुल्फी कुमार बाजीवाला बाप-बेटी की कहानी थी। चैनल इस शो को वापसी लाने का प्लान बना रहा है। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को लेकर बात कर रहे हैं। इस शो का दूसरा सीजन आ सकता है।
टीवी पर वापसी करेगा कुल्फी कुमार बाजेवाला का दूसरा सीजन
मोहित ने शो में पिता का किरदार निभाया था। बेटी के किरदार में अकृति ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था उनकी मासूमियत का हर कोई दीवाना बन गया था। ये शो कुछ ही दिनों में दर्शकों के बीच पॉपुलर हो गया था। मेकर्स इस शो के दूसरे सीजन में किन सितारों की री एंट्री कराने वाले हैं। ये देखना दिलचस्प होगा। क्या चैनल आकृति शर्मा को दोबारा अप्रोच करेगा। वहीं, चैनल मोहित के साथ दोबारा काम करना चाहता है। मोहित टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इस शो के वापसी की खबर सुनकर फैंस बेहद खुश है।
क्या थी शो की कहानी
शो में मोहित यानी सिंकदर की नाजयज बेटी होती है जिसके बारे में उसे पता नहीं होता है। वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाता और शादी कर लेता है। बाद में उसे अपनी बेटी के बारे में पता चलता है और इसी के इर्दगिर्द कहानी घूमती है।
