साथ निभाना साथिया फेम मोहम्मद नाजिम को मिला नया प्यार, इस हसीना को कर रहे हैं डेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2023, 06:34 PM IST

टीवी एक्टर मोहम्मद नाजिम खिलजी (Mohammad Nazim Khilji) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर क्रिएटिव डायरेक्टर और मॉडल फराह कदर को डेट कर रहे हैं। इस बात को जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

साथ निभाना साथिया फेम एक्टर मोहम्मद नाजिम खिलजी (Mohammad Nazim Khilji) कुछ समय पहले टैरो कार्ड रीडर शाइना सेठ के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। दोनों ने एक- दूसरे को साल 2011 में डेट करना शुरू किया था और साल 2019 में अलग हो गए थे। नाजिम और सेठ अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। नाजिम इन दिनों क्रिएटिव डायरेक्टर और मॉडल फराह कदर के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नाजिम ने अपने ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही फराह को डेट करना शुरू कर दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नाजिम और फराह के रिलेशनशिप को एक साल का समय हो चुका है।

Mohammad Nazim Khilji

Mohammad Nazim Khilji (credit pic: social media)

फराह ने अपने दोस्तों को इसके बारे में बताने से मना किया है। फराह ने खास अंदाज में अपने बॉयफ्रेंड नाजिम का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। वहीं, फराह कादर ने कहा कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। डेटिंग का खबरों पर फराह ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

End of Feed