'मास्टरशेफ' विनर Pankaj Bhadouria की हुई ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी, अब ऐसी है हालत; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

Masterchef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer Surgery: पॉपुलर रियलिटी शो 'मास्टरशेफ' की विजेता रह चुकीं पंकज भदौरिया की हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई है। उनकी टीम ने पोस्ट शेयर कर हेल्थ अपडेट साझा किया।

Masterchef Winner Pankaj Bhadouria Breast Cancer Surgery: पॉपुलर रियलिटी शो 'मास्टरशेफ' की विजेता रह चुकीं पंकज भदौरिया ने अपनी कुकिंग और अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इन दिनों पंकज भदौरिया काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। पंकज भदौरिया को 54 वर्ष की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। पंकज भदौरिया को हुई बीमारी से उनके फैंस भी मायूस हो गए। वहीं बीते दिन पंकज भदौरिया की ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई। उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अब उनका हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा किया है। यह भी पढ़ें: 'तू घर आया तो गिरफ्तार करा देंगे...'- Anurag Dobhal को मां-बाप ने दी थी धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग शेयर कर किया सच का खुलासा

pankaj bhadouria

पंकज भदौरिया की हुई ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) की एक फोटो उनकी टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आईं। पंकज भदौरिया की टीम ने फोटो शेयर कर बताया कि उनकी ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई है। 'मास्टर शेफ' विजेता की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "वह बाहर आ चुकी हैं और वह सुरक्षित हैं। सर्जरी सफल रही। शेफ पंकज भदौरिया अब आराम कर रही हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। वह आप लोगों से बहुत प्यार करती हैं।" बता दें कि पंकज भदौरिया ने बीते शुक्रवार को वीडियो मैसेज शेयर कर बताया था कि वह सर्जरी के लिए जा रही हैं। उन्होंने फैंस से मिले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया भी कहा था। यह भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim के पिता की तबीयत में हुआ सुधार, हेल्थ अपडेट देते हुए बोले- आज अच्छा महसूस हो रहा है

    पंकज भदौरिया की हुई ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी

      पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ने बीती 28 मई को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "मुझे ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। मुझे आप लोगों के प्यार और सपोर्ट की बहुत जरूरत है।" वह बाहर आ चुकी हैं और वह सुरक्षित हैं। सर्जरी सफल रही। शेफ पंकज भदौरिया अब आराम कर रही हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। वह आप लोगों से बहुत प्यार करती हैं। बताते चलें कि पंकज भदौरिया एक शेफ तो हैं ही, लेकिन 'मास्टर शेफ' का हिस्सा बनने से पहले वह इंग्लिश टीचर रह चुकी हैं। उन्होंने करीब 16 सालों तक टीचिंग की है। वहीं 'मास्टरशेफ' में जीत दर्ज करने के बाद पंक भदौरिया 'किफायती किचन', 'शेफ पंकज का जायका', '3 कोर्स विद पंकज' और 'रसोईं से पंकज भदौरिया के साथ' जैसे शोज कर चुकी हैं।

      End of Feed