टीवी मसाला

Munawar Faruqui की शादी पर Mannara Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन, पैपराजी के आगे कही ये बात

Mannara Chopra Reaction on Munawar Faruqui Marriage: बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट रह चुकीं मन्नारा चोपड़ा कल बीती रात मुंबई में स्पॉट हुई थी। इसी दौरान जब एक्ट्रेस से मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी के बारे में पूछा तो उनका क्या रिएक्शन था जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Mannara Chopra Reaction on Munawar Faruqui

Mannara Chopra Reaction on Munawar Faruqui Marriage: सलमान खान के कंट्रोवर्सी रियलिटी शो बिग बॉस 17 से मन्नारा चोपड़ा घर-घर मशहूर हुईं। एक्ट्रेस ने अपने गेम से सभी लोगों का दिल जीता था इस शो की वह दूसरी रनरअप रहीं थी। बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा ने यह जमाने के सामने कबूला था की वह मुनव्वर फरुकी को पसंद करती हैं। घर में मन्नारा और मुनव्वर ने एक दूजे के संग काफी अच्छा बॉन्ड भी शेयर किया था लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए। ऐसे में जब पैपराजी ने एक्ट्रेस को स्पॉट करते हुए मुनव्वर की दूसरी शादी के बारे में पूछा था तो उनका रिएक्शन कुछ इस तरह था...

पिछले महीने मई में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने सेलिब्रिटी मकेअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला संग दूसरी बार निकाह किया। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। कल बीती रात पैपराजी ने मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को मुंबई में स्पॉट किया था, इस दौरान जब उनके पूछा गया की मुनव्वर की दूसरी शादी पर आपका क्या कहना है। एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'ऑल दी वेरी बेस्ट, मुबारक हो और भगवान हमेशा आपका भला करे'।

मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन कोटवाला तलाकशुदा और एक बच्ची की माँ हैं। दोनों की मुलाकात टीवी एक्ट्रेस हिना खान के जरिए हुई थी, ऐसे में इस कपल ने पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे दिया था। मन्नारा चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं और अपनी जिंदगी को इन्जॉय कर रही हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article