Kangana Ranaut के सपोर्ट में उतरीं Manisha Rani, एयरपोर्ट थप्पड़ कांड को बताया गलत

Manisha Rani Support Kangana Ranaut: बीजेपी नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत संग कुछ दिन पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ कांड हुआ। यह देख जहां कुछ टीवी सेलेब ने उनके खिलाफ बोला तो वहीं दूसरी तरफ कईयों ने उनका साथ दिया, जिसमें अब मनीषा रानी का नाम भी जुड़ गया है।

Manisha Rani Support Kangana Ranaut: टीवी एक्ट्रेस मनीषा रानी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में ने कल बीती रात दोस्तों के साथ प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें तमाम स्टार्स ने एंट्री मारी थी। इसी बीच वह पेप्स के आगे पोज देती हुईं नजर आईं थी कि तभी वहाँ के मीडियाकर्मी ने उनसे कंगना रनौत संग हुए थप्पड़ कांड को लेकर सवाल कर डाला। एक्ट्रेस ने नजरअंदाज करने के बजाए कंगना को अपना समर्थन दिया, जिसे देख लोग काफी खुश हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर...

Manisha Rani Support Kangana Ranaut

कुछ दिन पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पे सीआईएफएस की एक महिला सुरक्षाकर्मी ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को थप्पड़ मारा। थप्पड़ मारने का कारण था जब एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन में बैठी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी दी थी। उसकी बयान का बदला लेते हुए महिला सुरक्षाकर्मी ने उन्हे थप्पड़ मारा था, जिसके बाद लोग इस विवाद की वजह से दो गुट में बट गए। जहां कई सेलेब्स सीआईएफएस महिला को सपोर्ट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कई स्टार्स उनके खिलाफ हैं। झलक दिखलाजा की विनर रह चुकी मनीषा रानी ने इस हादसे को गलत बताया।

End of Feed