टीवी मसाला

Exclusive: चाहत पांडे का बॉयफ्रेंड बनने के लिए इस एक्टर को मिल रहे थे 21 लाख, कहा 'मुझे पहले हंसी आई फिर...'

Manas Shah Talks About Chahat Pandey: टेली टॉक/जूम टीवी से शो हमारी बहु सिल्क फेम मानस शाह ने एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि कैसे उन्हे चाहत पांडे का बॉयफ्रेंड कबूलने के लिए पैसे ऑफर किए गए थे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Manas Shah Talks About Chahat Pandey

Manas Shah Talks About Chahat Pandey: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे की लव लाइफ खूब सुर्खियों में रही थी। ऐसा दावा किया गया था कि चाहत पांडे अपने को स्टार संग रिलेशनशिप में हैं। खुद सलमान और शो के मेकर्स का दावा था कि चाहत पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड को जमाने से छुपाया हुआ था। उस समय खबर उड़ रही थी कि चाहत पांडे का सीरियल 'हमारी बहु सिल्क' फेम एक्टर मानस शाह एक्ट्रेस संग रिश्ते में है। अब रुमर्स पूरी तरह से बंद करने के लिए मानस शाह ने टेली टॉक/जूम टीवी से बातचीत की।

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान टीवी एक्टर मानस शाह (Manas Shah) ने खुलासा किया कि कैसे उन्हे चाहत पांडे (Chahat Pandey) का बॉयफ्रेंड कबूलने के लिए 21 लाख का ऑफर मिला था। एक्टर ने बताया कि ''पहले मुझे हंसी आई। फिर दो तीन दिन बाद, 50,000 से ज्यादा टैग आना, मेरी टीम पागल हो गई थी। पता नहीं, गुस्से में चाहत की मम्मी ने कुछ इनाम डाल दिया था कि जो कोई भी ढूंढ के लाएगा चाहत के बॉयफ्रेंड को, 21 लाख दे दूंगी। मुझे मजा नहीं आ रहा था। 15-16 साल से जितना काम किया, वो इतना वायरल नहीं होता है जितना ये कुछ ना करके भी वायरल हुआ।''

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फेम चाहत पांडे के को एक्टर मानस आगे कहते हैं कि ''यह मजेदार था, दुख नहीं हो रहा था। चाहत मेरी अच्छी दोस्त रह चुकी है। हम रोज़ नहीं मिलते। साले में एक बार मिलते हैं। शूटिंग के किसी फोटो को क्रॉप करके, एडिट करके वायरल हो जाएगा। कोई क्यों नहीं सोच रहा है, पूछ रहा है मुझसे? मैं बता देता हूं।” मानस ने यह दावा किया कि चाहत और उनकी मम्मी को शो में बुरा दिखाया गया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article