टीवी मसाला

Bigg Boss 18 का हिस्सा बनेगी ये बंगाली हसीना! सलमान खान के शो में खुद होना चाहती है कैद

Bengali Actress Mallobika Banerjii Wants To Be Part Of Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' की तैयारियां जल्द ही शुरू होने वाली हैं। शो के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आए हैं। वहीं अब बंगाली एक्ट्रेस मालोबिका बनर्जी ने बताया है कि वह सलमान खान के 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनना चाहती हैं।

Image

'बिग बॉस 18' में कदम रख सकती है ये बंगाली हसीना

Bengali Actress Mallobika Banerjii Wants To Be Part Of Bigg Boss 18: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' की शुरुआत जल्द ही छोटे पर्दे पर होने वाली है। 'बिग बॉस 18' के लिए मेकर्स ने अभी तक कई सितारों को अप्रोच भी कर लिया है। मुनमुन दत्ता से लेकर मानसी श्रीवास्तव तक को 'बिग बॉस 18' का न्योता मिल चुका है। वहीं दूसरी ओर दीपिका आर्या और ईशा कोपिकर का नाम भी 'बिग बॉस 18' के लिए सामने आया था। लेकिन इन सबसे इतर अब एक बंगाली एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें कई बार 'बिग बॉस' ऑफर भी हुआ है, लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं बन पाईं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में एंट्री की इच्छा जाहिर करने वाली वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मालोबिका बनर्जी (Mallobika Banerjii) हैं। मालोबिका बनर्जी को लेकर खबर थी कि वह बंगाली बिग बॉस में कदम रखेंगी। लेकिन उन्होंने इस बात पर सफाई देते हुए कहा, "मैं बिग बॉस का हिस्सा बनने ही वाली थी, लेकिन अपने काम के कारण नहीं बन पाई। सोशल मीडिया पर कई खबरें हैं जिनका कहना है कि मैं बंगाली बिग बॉस का हिस्सा हूं, ये पूरी तरह गलत है। घर में मुझसे जुड़ी कोई फूटेज नहीं है तो इस तरह की खबरों पर कृप्या विश्वास न करें। लेकिन हां मैं सलमान खान के "बिग बॉस 18' का हिस्सा बनना चाहती हूं और दर्शकों के सामने खुद को साबित करना चाहती हूं।"

'बिग बॉस 18' में इन सितारों को देखना चाहते हैं फैंस

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के लिए लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। शो में दर्शक दीपिका आर्या, जैन सैफी, करण पटेल, निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी जैसे स्टार्स को देखना चाहते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article