टीवी मसाला

Malaika Arora को देखते ही 16 साल के बच्चे ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने मांगा लड़के की मां का नंबर

Malaika Arora Scold 16 Year Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक 16 साल के बच्चे ने मलाइका संग ऐसी हरकत की एक्ट्रेस खुद के गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाईं। आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Malaika Arora Scold 16 Year Boy

Malaika Arora Scold 16 Year Boy: बॉलीवुड हसीना मलाइका अरोड़ा अपने और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के किस्से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मलाइका का वीडियो वायरल हो रहा है। शो के दौरान मलाइका एक 16 साल के लड़के पर भड़कती हुई नजर आईं। सिर्फ इतना ही नहीं मलाइका ने लड़के से उसकी मां का फोन नंबर तक मांग लिया। लेकिन ऐसा क्यूँ जानिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों शो हिप हॉप इंडिया सीजन 2 में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। ये शो एमजोन एमएक्स प्लेयर पर टेलिकास्ट किया गया था जिसकी एक क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में 16 वर्षीय कंटेस्टेंट नवीन शाह ऑडिशन देने मंच पर आता है लेकिन इस दौरान वो मलाइका अरोड़ा को देख अश्लील इशारे करने लगा। बस फिर यही हरकत मलाइका को पसंद नहीं आई तो भड़कते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि 16 साल का बच्चा है डांस कर रहा है मेरी आंखों में आँखें मिलाकर। फ्लाइंग किस दे रहा है। तुम अपनी मम्मी का फोन नंबर दो।'

ये देख अन्य कंटेस्टेंट भी मलाइका का साथ देते हुए नवीन की इस हरकत का विरोध करते हैं। वहीं वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसे टीआरपी बटोरने का एक स्टंट बताया। एक यूजर ने तो मलाइका की डांट को ही स्क्रिप्ट बता डाला। इस शो में मलाइका के साथ-साथ रेमो डिसूजा भी नजर आए जो कंटेस्टेंट को उसकी इस हरकत के लिए डांटते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article