टीवी मसाला

India's Best Dancer Season 3: Malaika Arora को मेकर्स ने नहीं दिया भाव, TV Reality Show से किया बाहर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 22, 2023, 04:24 PM IST

Malaika Arora Exits from India Best Dancer Season 3: टीवी रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के फैन्स इसकानया प्रोमो देखकर चौंक गए हैं क्योंकि इसमें मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आ रही हैं। अचानक से आखिरी वक्त में बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा को शो से बाहर कर दिया गया है।

Image

Indias best Dancer TV shows

TV Reality Show India Best Dancer Season 3: इंडियाज बेस्ट डांसर(india's best dancer) टीवी के चर्चित डांस रियलिटी शो में से एक है। देखते ही देखते ये शो काफी पॉपुलर बन चुका है। इसके पिछले दोनों सीजन हिट रहे हैं और अब इसीलिए मेकर्स इंडियाज बेस्ड डांसर-3 (india's best dancer-3) ला रहे हैं। शो के ऑडिशन की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और अब नया प्रोमो जारी कर रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। लेकिन नया प्रोमो देखकर इंडियाज बेस्ट डांसर के फैन्स चौंक गए हैं क्योंकि इसमें मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आ रही हैं। अचानक से आखिरी वक्त में मलाइका अरोड़ा को शो से बाहर कर दिया गया है।

जी हां, पहले इंडियाज बेस्ट डांसर के दोनों सीजन में शो को कोरियोग्राफर गीता कपूर (Geeta Kapoor), टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और बॉलीवुड सेलेब्रिटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जज करती दिखी थीं, लेकिन इस बार शो से मलाइका की छुट्टी हो गई है। शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है जिसमें इस बार के सीजन को जज करने वाले तीनों जजों की झलक दिखा दी गई है और इसमें मलाइका अरोड़ा की बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)नजर आ रही हैं। जो कि कई लोगों को अजीब लग रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मलाइका को शो से बाहर कर दिया गया। क्योंकि पहले जब मेकर्स ने इंडियाज बेस्ट डांसर के ऑडिशन की घोषणा करने के लिए प्रोमो शेयर किया था तो मलाइका इसका हिस्सा थीं लेकिन अब वो शो से गायब हैं।

मलाइका अरोड़ा इस बार शो का हिस्सा क्यों नहीं है ये फिलहाल साफ नहीं है। इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर मलाइका ने खुद शो को छोड़ा या फिर उन्हें बाहर किया गया। वैसे आपको बताते चलें ये पहली बार है जब सोनाली बेंद्रे किसी डांस शो को जज करने वाली हैं। हालांकि इससे पहले वो एक्टिंग शो को जज कर चुकी हैं जिसका नाम इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article