Mahhi Vij breaks silence on divorce: जय भानुशाली और माही विज इन दिनों अपने तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। लंबे समय से ऐसा कहा जा रहा है कि कपल का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। अब एक्ट्रेस ने अपने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। माही ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लोगों को दूसरों की शादी और तलाक को लेकर बहुत ज्यादा बातें करना पसंद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोजाना होने वाले ट्रोल के बारे में भी बात की। आइए जानते हैं कि माही ने और क्या-क्या कहा है।
Mahi Vij is separating from her husband
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माही विज ने कहा-"अगर ऐसा है भी तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग किसी के तलाक को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाते हैं? मैं देखती हूं कि लोग मेरे कमेंट सेक्शन में लिखते हैं माही तो डिसेंट है। जय ऐसा है। फिर कोई और लिखता है। जय अच्छा है माही ही ऐसे है। वे बस किसी को दोष देना चाहते हैं। क्या आपको सच भी पता है? आपको क्या पता है?"
कब हुई थी कपल की शादी
"यहां, लोग सिंगल मदर्स और तलाक को बहुत अलग तरीके से देखते हैं। उन्हें लगता है कि अब ड्रामा होने वाला है। दोनों एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना शुरू कर देंगे। मुझे लगता है कि समाज से बहुत दबाव है। बस जियो और जीने दो।" माही और जय भानुशाली ने 2011 में शादी की थी। माही और जय ने 2013 में डांस रियलिटी शो नच बलिए 5 जीता था। वह झलक दिखला जा 4 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 की प्रतियोगी भी थीं। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
