टीवी मसाला

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Spoiler: ऋषभ को गैर-औरत संग देख जलेगी भाग्यश्री, दोनों के बीच होगी इश्क की शुरुआत

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Spoiler 4th June: टीवी धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं पिछले कुछ दिनों से लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है और अपनी शानदार कहानी से सबका मनोरंजन कर रहा है। शो के अगले एपिसोड में ऋषभ एक पराई औरत के साथ पकड़ा जाएगा, जिसके बाद और भी ड्रामा क्रिएट होगा।

Image

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Spoiler

Bade Achhe Lagte Hain Naya Season Spoiler 4th June: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी स्टारर बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन रिलीज के बाद से ही अपनी यूनिक स्टोरीलाइन की वजह से चर्चा में बना हुआ है। हटकर कहानी के चलते दर्शक इस शो को लगातार देख रहे हैं और इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। शो बड़े अच्छे लगते हैं के आखिरी एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि भाग्यश्री लम्बे समय के बाद अपने परिवार से मिली और सबके सामने उसने ये खुलासा किया कि वो शादीशुदा नहीं है। घरवालों के पूछने पर वो बताती है कि जिस लड़के के लिए वो घरवालों को छोड़कर गई थी, उसने उसकी पीठ पर छुरा घोंपा और उसे धोखा दिया। जब भाग्यश्री ये सब बता रही होती है तभी ऋषभ वहां पहुंच जाता है और घरवालों को ऐसा लगता है कि वो ही भाग्यश्री का पति है। घरवालों के चेहरों पर मुस्कान देखने के बाद भाग्यश्री ऋषभ से कहती है कि वो उसके साथ ये ड्रामा करता रहे क्योंकि उसके पिता हार्ट के मरीज हैं। ऐसी हालत में वो उसे शॉक नहीं दे सकती है, जिस कारण ऋषभ को उसका साथ देना ही होगा।

भाग्यश्री और ऋषभ को लग रहा था कि उनका ये झूठ परिवार को खुशी देगा लेकिन इस झूठ की वजह से नई चुनौतियां खड़ी होने वाली हैं। भाग्यश्री की शादी की बात जानकर परिवारवाले ये फैसला लेंगे कि वो उसके साथ ही रहेंगे। परिवार के इस फैसले के बाद भाग्यश्री और ऋषभ चिंता में पड़ जाएंगे क्योंकि एक झूठ से शुरू हुआ ड्रामा जल्द ही नया मोड़ लेने जा रहा है। जब भाग्यश्री का परिवार उसके घर रहने के लिए आता है तब सोसायटी का सेक्रेटरी मुकुल चड्ढा इश्यू क्रिएट करता है और ये खुलासा कर देता है कि भाग्यश्री सिंगल है, उसकी शादी नहीं हुई है। ऐसे में सबके सामने ये सवाल आकर खड़ा हो गया है कि भाग्यश्री का पति अचानक से कैसे आ गया है?

भाग्यश्री के पिता ये जानने के बाद पैनिक करने लगते हैं और उसकी भाभी सच्चाई जानने के लिए लग जाती है। हालांकि इस दौरान ऋषभ सारी सिचुएशन को संभालता है और परिवार को दिलासा देता है कि वो जल्द ही ये प्रूव करेगा कि वो और भाग्यश्री शादीशुदा हैं। हालांकि सेक्रेटरी उनके सामने नई परेशानियां खड़ी करने में लग जाता है और सोसायटी की मीटिंग बुलाया है। वो भाग्यश्री और ऋषभ के झूठ को बेनकाब करना चाहता है और उनकी सच्चाई सबके सामने लाने में लग जाता है।

ऋषभ सोसायटी मीटिंग के लिए एलजीबीटीक्यू लेडीज को तैयार करता है और उन्हें समझाता है कि उनका मीटिंग में उसे सपोर्ट करना कितना जरूरी है। इसके बाद वो भाग्यश्री के मम्मी-पापा के पास जाता है और उन्हें ये कहानी सुनाता है कि उसने और भाग्यश्री ने जॉब्स बचाने के लिए लोगों से सिंगल होने का झूठ बोला है।

अगर शो के अगले एपिसोड की बात करें तो उसमें नए और मजेदार ट्विस्ट देखने के लिए मिलेंगे। बड़े अच्छे लगते हैं के नए एपिसोड की शुरुआत मीनाश्री की शादी के साथ होगी, जहां परिवार ऋषभ और भाग्यश्री से भी रीति-रिवाज निभाने के लिए कहेगा। इसी दौरान भाग्यश्री को ऋषभ की गर्लफ्रेंड के बारे में पता चलेगा और वो उसके ऊपर सवालों के तीर छोड़ना शुरू कर देगी। भाग्यश्री के सवालों और परिवारवालों द्वारा पैदा की गई परिस्थिति से परेशान होकर ऋषभ बोलेगा कि भाग्यश्री उसकी असली की पत्नी बनना बंद करे।

एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री के पापा ऋषभ को गैर-औरत के साथ देख लेंगे। वो ऋषभ से इतने नाराज होंगे कि उस पर चिल्लाने लगेंगे। इसी दौरान भाग्यश्री वहां पहुंच जाएगी और ऋषभ को दूसरी लड़की के साथ देखकर नाराज हो जाएगी। वो ये बात नित्या को बताएगी, जो उसे समझाएगी कि ऋषभ उसका असली पति नहीं है। दोनों नकली शादी का दिखावा कर रहे हैं और उसे नाराज या परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्या यहां से ऋषभ और भाग्यश्री के बीच प्यार की शुरुआत होने जा रही है? ये जानने के लिए हमें अगले एपिसोड तक के लिए रुकना पड़ेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article