Mahhi Vij On Losing One Child In Twins: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। माही विज बीते कुछ दिनों से अपने और जय भानुशाली के तलाक की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं। इन अटकलों को लेकर माही विज ने मीडिया को फटकारने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन इन सबसे इतर माही विज (Mahhi Vij) ने अब अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। माही विज ने आईवीएफ के जरिए बेटी तारा को जन्म दिया था। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता है कि उस वक्त माही विज जुड़वा बच्चों की मम्मी बनने वाली थीं। लेकिन अपनी एक संतान को माही ने कोख में ही खो दिया था।
माही विज बनने वाली थीं जुड़वा बच्चों की मां (फोटो क्रेडिट- माही विज इंस्टाग्राम)
माही विज (Mahhi Vij) ने हॉटरफ्लाई को दिये इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली थीं। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "मेरी कोख में जुड़वा बच्चे थे और दोनों ही अलग-अलग सैक ममें थे। तारा का सैक सही से विकसित हो रहा था और दूसरा सैक भी धीरे-धीरे बन ही रहा था। सबकुछ ठीक लग रहा था, लेकिन दुर्भाग्य से दूसरे बेबी की ग्रोथ नहीं हो रही थी। डॉक्टर ने भी कहा कि दुआ करो कि ये अपने आप ठीक हो जाए। क्योंकि कई बार एक कमजोर बच्चा दूसरे स्वस्थ बच्चे के लिए परेशानी खड़ी सक सकता है।"
माही विज ने बयां किया दर्द
माही विज (Mahhi Vij) ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान ही उन्हें बाथरूम में खून नजर आया, जिससे वह बुरी तरह घबरा गईं और उन्होंने तुरंत डॉक्टर को फोन किया। माही ने इस सिलसिले में कहा, "मैं डरी हुई और कंफ्यूज थी। मुझे प्रेग्नेंट होने की खुशी मिली ही थी और बाद में मुझे खून नजर आया। मैं तुरंत क्लीनिक गई और डॉक्टर ने मुझसे कहा कि ये एक तरीके से आशीर्वाद है, क्योंकि ये दूसरे बच्चे के लिए भी खतरा बढ़ा सकता था।" बता दें कि माही विज शादी के कई सालों बाद साल 2019 में एक बेटी की मां बनी थीं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम तारा रखा है।
