तलाक के 5 महीनों बाद Mahhi Vij ने तोड़ी Jay Bhanushali संग रिश्ते पर चुप्पी, सरेआम बोलीं- वो आज भी मेरा....

Mahhi Vij Open Up On Bonding With Jay Bhanushali: टीवी एक्ट्रेस माही विज ने तलाक के 5 महीने बाद जय भानुशाली संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि जय भानुशाली आज भी उनके घर आते-जाते हैं।

Mahhi Vij Open Up On Bonding With Jay Bhanushali: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। माही विज अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। माही विज को आखिरी बार सीरियल 'सहर होने को है' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कौसर की भूमिका अदा की। हालांकि अब इस सीरियल को भी एक्ट्रेस अलविदा कह चुकी हैं। माही विज अपने करियर के अलावा अपने और जय भानुशाली के तलाक के कारण भी खूब सुर्खियों में रही थीं। माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली ने इसी साल 4 जनवरी को अपने तलाक की घोषणा की थी। हालांकि दोनों ने कहा था कि वे आगे भी एक-दूजे के दोस्त रहेंगे। वहीं अब माही विज ने राजीव खंडेलवाल के शो में अपने और जय भानुशाली के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: जाते-जाते भावुक हो गईं Mahhi Vij, पोस्ट में कही दिल की बात; एक्स-पति जय ने दिया रिएक्शन

mahhi vij jay bhanushali (4)

माही विज ने तलाक के बाद जय भानुशाली संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    माही विज (Mahhi Vij) ने 'तुम हो ना' शो में राजीव खंडेलवाल संग बातचीत के दौरान अपने और जय भानुशाली के रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी। राजीव खंडेलवाल ने एक्ट्रेस से ये भी सवाल किया कि तलाक के वक्त उनके पिता ने उनका किस तरह से साथ दिया था। ऐसे में माही विज ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे पिता ने कभी भी मेरी किसी चीज पर सवाल नहीं उठाया। उन्होंने हमेशा कहा कि जो भी फैसला मैं लूंगी, वो मेरे साथ खड़े रहेंगे। वो बस मुझे खुश देखना चाहते हैं। जय की बात करें तो जय मेरे अभी बेस्ट फ्रेंड हैं और वो मेरा परिवार हैं। मेरे पिता अभी भी जय के पास जाते हैं, दोनों साथ बैठते हैं, चाय पीते हैं और जय भी हमारे साथ वक्त बिताने के लिए आते हैं। हम दोनों एक-दूजे से बहुत अच्छा रिश्ता साझा करते हैं और मुझे खुशी है कि हमारे बीच किसी भी तरह की कड़वाहट नहीं है।" यह भी पढ़ें: Mahhi Vij ने तलाक के बाद ठुकराई एलीमनी, Jay Bhanushali से एक भी रुपये लिये बगैर पालेंगी तीनों बच्चे

    End of Feed