माही विज की बेटी तारा अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने बताया कैसी है तबीयत?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 21, 2023, 03:39 PM IST

माही विज की 4 साल की बेटी तारा अस्पताल में भर्ती हैं। नन्ही तारा इंफ्लुएंजा ए की चपेट में आ गई है। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी की ख्याल रखते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में बताया कि तारा की तबीयत कैसी है।

टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahi Vij) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अभी मुश्किल समय से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस की 4 साल की बेटी तारा अस्पताल में भर्ती हैं। माही ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी बेटी को बहुत तेज बुखार था। जब बेटी की हालत में सुधार नहीं आया तो हम उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि तारा को इंफ्लुएंजा ए हो गया है। माही ने तारा का वीडियो शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बुखार पेरेंट्स को परेशान कर देता है। कभी- कभी डरा भी देता है। जब तारा को बुखार आया तो वो हमारे लिए बुरे सपने जैसा था। तारा ठंड से कांप रही थी। बेटी की खराब हालत को देखते हुए माही ने रात के एक बजे डॉक्टर को कॉल किया था। तारा की ऐसी हालत देखकर मैं रातभर सो नहीं पाई थीं।

End of Feed