टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahi Vij) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अभी मुश्किल समय से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस की 4 साल की बेटी तारा अस्पताल में भर्ती हैं। माही ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी बेटी को बहुत तेज बुखार था। जब बेटी की हालत में सुधार नहीं आया तो हम उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि तारा को इंफ्लुएंजा ए हो गया है। माही ने तारा का वीडियो शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बुखार पेरेंट्स को परेशान कर देता है। कभी- कभी डरा भी देता है। जब तारा को बुखार आया तो वो हमारे लिए बुरे सपने जैसा था। तारा ठंड से कांप रही थी। बेटी की खराब हालत को देखते हुए माही ने रात के एक बजे डॉक्टर को कॉल किया था। तारा की ऐसी हालत देखकर मैं रातभर सो नहीं पाई थीं।
तारा हुईं अस्पताल में भर्ती
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब वो तारा को लेकर अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने कहा कि वो इंफ्लुएंजा ए की चपेट में आ गई है। तारा की खराब देखकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि तारा अब ठीक हो रही है। मैं जितना भी स्ट्रांग होने की कोशिश करूं। लेकिन तारा के मामले में मेरा ब्रेकडाउन हो ही जाता है। छोटी सी उम्र में तारा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तारा जो भी रील डालती है वो आते ही वायरल हो जाती है।
