टीवी मसाला

Mahakumbh 2025: प्रयागराज पहुंच Tina Datta ने त्रिवेणी संगम किया स्नान, आस्था में डूबी नजरआईं एक्ट्रेस

Tina Datta Takes Holy Dip At Triveni Sangam In Mahakumbh 2025: आस्था के महाकुंभ में अभी तक कई टीवी सितारे अपनी हाजिरी लगवा चुके हैं। वहीं अब एक्ट्रेस टीना दत्ता भी 'महाकुंभ' का हिस्सा बनीं। टीना दत्ता अपने पिता के साथ महाकुंभ पहुंची थीं, जिससे जुड़ी फोटोज सामने आई हैं।

Image

त्रिवेणी संगम में टीना दत्ता ने लगाई डुबकी

Tina Datta Takes Holy Dip At Triveni Sangam In Mahakumbh 2025: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस टीना दत्ता ने अपने अंदाज और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। टीना दत्ता इन दिनों टीवी सीरियल से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में टीना दत्ता महाकुंभ 2025 के दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंचीं। टीना दत्ता ने पिता के साथ महाकुंभ में शिरकत की। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह नाव की सवारी का लुत्फ उठाती नजर आईं। इतना ही नहीं, टीना दत्ता (Tina Datta) ने त्रिवेणी संगम में स्नान भी किया। एक्ट्रेस पूरी तरह से आस्था में चूर नजर आईं। टीना दत्ता की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

टीना दत्ता (Tina Datta) ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जहां शुरुआती फोटोज में एक्ट्रेस नाव पर बैठकर संगम घूमती नजर आईं। वहीं बाकी की तस्वीरों में एक्ट्रेस ने स्नान कर प्रार्थना की। टीना दत्ता के साथ-साथ उनके पिता भी नजर आए। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "सबसे अच्छा लम्हा वो था, जब हम संगम पहुंच गए। यहां का वातावरण शानदार था। आस्था के समुद्र में स्नान करना हमारे लिए ढेर सारी खुशियां, शांति और आभार लेकर आया। घाट के अलावा यहां का पवित्र जल भक्तों को खुद को पवित्र करने के लिए बुलाता है। अगर आप यहां हो रहे शोर को नजरअंदाज कर दें तो ये आपको बहुत ही शांति देगा। यहां से कुछ गंगाजल और मिट्टी लेकर साथ गई, जो दिल को सुकून देती है।"

बता दें कि टीना दत्ता (Tina Datta) से पहले 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय, सौरभ राज जैन, दिगांगना सूर्यवंशी, कृष्णा मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी जैसे कई सितारों ने 'महाकुंभ' पहुंचकर स्नान किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article