Maddam Sir 2 Lead Actresses: सोनी सब के शो मैडम सर एक ऐसा सीरियल रहा जिसने सभी के दिलों पर राज किया। लोग फिर एक बार मेकर्स से शो के दूसरे सीजन को लेकर गुहार कर रहे हैं। खबरें हैं की मेकर्स ने फैंस की गुहार को मानते हुए शो के दूसरे सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है जिसके लिए लीड एक्ट्रेस को ढूंढा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने टीवी की इन दो जानी मानी हसीनाओं को ऑफर भेज दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए कौन है वो खुशनसीब दो हसीनाएं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मैडम सर (Maddam Sir 2) के मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस हिमांशी पाराशर (Himanshi Parashar) और आसिया काजी (Aasiya Kazi) को लीड एक्ट्रेस के लिए ऑफर भेजा है। बात दें हिमांशी आखरी बार स्टार प्लस के शो तेरी मेरी डोरियाँ और आसिया बालिका वधू में नजर आईं थी। दोनों ही टीवी दुनिया की बेहतरीन एक्ट्रेस और मेकर्स का मानना है पुलिस अफसर के किरदार को दोनों बखूबी निभा सकती हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेसेस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है और ना ही सीजन 2 की कोई औपचारिक बयान सामने आया है।
मैडम सर में पहले गुलकी जोशी के साथ-साथ भाविका शर्मा, युक्ति कपूर और प्रियांशु सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे। खबरें तो यह आई है पूजा शर्मा लीड में मैडम सर का किरदार निभाएंगी। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या यह नई टीम दर्शकों का मनोरंजन कर पाएगी या नहीं।
