टीवी मसाला

Love in Vietnam: अवनीत कौर और शांतनु महेश्वरी की जोड़ी ने बिछाया दिलों पर जाल, कैसी लगी फिल्म की रोमांटिक कहानी

Love in Vietnam Movie : अवनीत कौर और शांतनु महेश्वरी की फिल्म 'लव इन वियतनाम' इस समय फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई है। पहली बार ये जोड़ी साथ में कुछ नया लेकर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कैसी लगी फैंस को उनकी ये जोड़ी और कहानी।

Image

Image Source: IMDB

Love in Vietnam: रोमांस और विदेशी लोकेशन्स का ये क्यूट मेल बॉलीवुड में नया नहीं है, लेकिन लव इन वियतनाम इस जॉनर में एक अलग फ्लेवर जोड़ने की कोशिश करती है। फिल्म की कहानी भारत और वियतनाम की पृष्ठभूमि में पनपते रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अलग-अलग संस्कृतियों और सिचुएशन से गुजरते हुए दो लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं।

कैसी है कहानी फिल्म का पहला हाफ हल्का-फुल्का और ताजगी भरा है। खूबसूरत लोकेशन्स, रंगीन फ्रेम्स और मुख्य किरदारों की मासूमियत दर्शकों को आकर्षित करने का काम करेगी। वियतनाम की गलियां, झीलें और प्राकृतिक खूबसूरती कैमरे में बहुत अच्छे से कैद की गई है, जिससे फिल्म का विजुअल ट्रीट और भी खास बनता है। हालांकि, इंटरवल के बाद कहानी थोड़ी खिंचने लगती है। इमोशनल सीन को गहराई देने की कोशिश की गई है, लेकिन कई जगह कहानी थोड़ी ढीली पड़ जाती है। हालांकि दर्शक खुद को उस जगह पर महसूस करने लगता है और यह फिल्म फ़ील गुड वाली वाइब देती है।

कैसी है कलाकारों की एक्टिंग

कलाकारों की बात करें तो लीड जोड़ी ने अच्छा काम किया है। उनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर असरदार लगती है। शांतनु महेश्वरी( Shantanu Maheswari) और अवनीत कौर( Avneet Kaur) की जोड़ी ने दर्शकों के दिल में जगह बनाने का बखुबी काम किया है। वहीं राज बब्बर, फ़रीदा और गुलशन ग्रोव* जैसे सीनियर कलाकारों की मौजूदगी कहानी को और वास्तविक और असरदार बनाती है।म्यूजिक फिल्म को मजबूती देने का काम करता है। खासकर रोमांटिक गाने जो कहानी को और खूबसूरत बना देते हैं। बैकग्राउंड स्कोर भी लोकेशन्स और मूड के साथ मेल खाता है।

कैसा है फिल्म का निर्देशन

'लव इन वियतनाम' के निर्देशन में ईमानदारी झलकती है, मगर स्क्रिप्ट और एडिटिंग में कहीं कसावट की कमी खलती है। अगर कहानी थोड़ी और पक्की होती तो यह फिल्म एक यादगार रोमांटिक ड्रामा बन सकती थी। कुल मिलाकर, लव इन वियतनाम खूबसूरत लोकेशन्स और शानदार म्यूजिक के कारण देखने लायक है, इसकी कहानी कहीं न कहीं दिल में उतर जाएगी। यह फिल्म रोमांस के शौकीनों को पसंद आ सकती है, मगर गहराई की तलाश करने वालों के लिए थोड़ा अधूरा अनुभव रहेगा। हमारी तरफ से फिल्म को 3 रेटिंग दी जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article