टीवी मसाला

टीवी एक्ट्रेस Nisha Rawal की नानी का हुआ निधन, वीडियो कॉल पर Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की स्टार ने देखा अंतिम संस्कार

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 15, 2023, 11:39 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Nisha Rawal grandmother passed away: निशा रावल ने नानी को अलविदा कहते हुए एक बहुत ही उदास वीडियो शेयर किया है क्योंकि वह अपनी नानी को अंतिम विदाई देने भी नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस निशा ने वीडियो कॉल के जरिए नानी का अंतिम संस्कार देखा।

Image

Nisha rawal

Nisha Rawal grandmother passed away: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, ये रिश्ता क्या कहलाता है और लॉक अप जैसे पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रहीं निशा रावल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने सबसे करीबी फैमिली मेंबर को खो दिया है। निशा के लिए बेहद दुखद समय चल रहा है क्योंकि उन्होंने अपनी प्यारी नानी को हमेशा के लिए खो दिया है। निशा रावल अपनी नानी को 'अम्मा' कहती थी। अब निशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अम्मा के साथ बिताए अनमोल पलों की यादों को शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया है।

निशा रावल ने नानी को अलविदा कहते हुए एक बहुत ही उदास वीडियो शेयर किया है क्योंकि वह अपनी नानी को अंतिम विदाई देने भी नहीं पहुंच सकीं। निशा ने लिखा- 'नानी खास होती हैं! मैंने उन्हें अम्मा कहा था। वह एक खुशमिजाज आत्मा थी, नए लोगों से मिलना, अपने दोस्तों का मनोरंजन करना और मुझे अपने हाथों से खाना खिलाना पसंद करती थी!'

'उनकी सबसे पसंदीदा याद वह है जब वे मुझे लोहे की कढ़ाई में साग खिलाती थीं और चावल के साथ मिला कर परोसती थीं। सभी पहाड़ी लोग जानते होंगे कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं। उन्होंने मुझे रामायण और महाभारत की कहानियां सुनाईं। वह मेरी टेडी-बियर थी और जब मैं छोटी थी तो हमेशा उनके पैर की उंगलियों को रंग देती! उनके पास अब तक के सबसे सुंदर पैर थे! उनकी मुस्कान और ऊर्जा बहुत ही खास थी! वह 90+ की थीं और 13-03-2023 को उनका निधन हो गया।'

नानी के अंतिम संस्कार में नहीं जा सकीं निशा रावल

क्रिकेट खेलते हुए निशा रावल का पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी वजह से वो उनके अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा सकीं। उन्होंने वीडियो कॉल पर ही नानी का अंतिम संस्कार देखा। निशा ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मुझे क्रिकेट लीग के बाद उनसे मिलने जाना था, लेकिन पैर फ्रैक्टर होने के कारण मुझे यात्रा से रोक दिया गया, क्योंकि मैं एक सर्जरी से गुजर रही हूं जहां मेरे पैर में एक रॉड डाली गई है। मेरी 2 हड्डियां टूटी हुई हैं। मैं बेड रेस्ट पर हूं। मैं हमेशा उन्हें अपनी सभी यादों और कहानियों में याद रखूंगी। मेरी जोशीली नानी मां के लिए मैं स्वर्ग में एक सुखी जीवन की कामना करूंगी! मैं आपको हमेशा याद करूंगी अम्मा! मुझे अपनी पोती के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article