Lock Upp 2: कंगना रनौत के शो में आ सकते हैं ये 5 सितारे, मशहूर रैपर भी बनेगा कैदी!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 20, 2023, 02:33 PM IST

Kangana ranaut reality show Lock upp 2 Contestants List!: Lock Upp 2 के निर्माताओं ने बिग बॉस 16 के तीन लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स को अपने शो लॉकअप सीजन 2 के लिए अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा से मेकर्स ने संपर्क किया है।

Lock upp 2 Contestants List!: एकता कपूर और कंगना रनौत ने रियलिटी शो लॉक अप की साल 2022 में शुरुआत की थी। ये शो हिट साबित हुआ था और जल्द ही दूसरे सीजन के साथ अब लॉक अप वापसी करने वाला है। रियलिटी शो दर्शकों के बीच काफी हिट हुआ था और अब फैंस बेसब्री से नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। पहला सीजन को कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने जीता था। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रूप से लॉक अप 2 की घोषणा नहीं की है लेकिन आने वाले सीजन में भाग लेने वाली हस्तियों में से कुछ के नाम इंटरनेट पर आने शुरू हो गए हैं।

lock upp 2

बीते दिनों खबर ये आई थी कि लॉकअप के मेकर्स ने फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू को इस शो के लिए अप्रोच किया था। इस बीच एक मशहूर रैपर का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि एकता कपूर ने लॉकअप के लिए एक रैपर को अप्रोच किया है। खबर है कि रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के लिए देश के सबसे फेमस रैपर से संपर्क किया गया है। ये कोई और नहीं एमीवे बंटाई हैं जो कि इस शो में नजर आ सकते हैं।

End of Feed