टीवी मसाला

Bigg Boss 16 विनर एमसी स्टैन बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, रैपर ने की साजिद- वाजिद से मुलाकात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 20, 2023, 05:02 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस विनर एमसी स्टैन (Mc Stan) की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शो से निकलने के बाद से एमसी स्टैन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं। रैपर म्यूजिक कंपोजर साजिद- वाजिद के साथ जल्द नए प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाले हैं।

Image

mc stan (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है। फैंस के बीच में कंटेस्टेंट्स को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखन को मिल रहा है। शो के कई कंटेस्टेंट्स अपने दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी है। एमसी स्टैन ने शो से निकलते ही अपने अपकमिंग सॉन्ग्स पर काम करना शुरू कर दिया है। एमसी स्टैन अमेरिकन म्यूजिक प्रोड्यूसर KSHMR के साथ नजर आएंगे। एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 के फिनाले पर अपने अपकमिंग सॉन्ग को गाया था। एमसी स्टैन जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। स्टैन म्यूजिक कंपोजर साजिद- वाजिद से मुलाकात की।

म्यूजिक कंपोजर साजिद ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टैन के साथ वीडियो शेयर किया है। स्टैन वीडियो में साजिद के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। साजिद वाजिद की कंपनी हमेशा नए टैलेंट को मौका देते है। साजिद- वाजिद ने पहले ही सौंदर्या शर्मा को एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के लिए कास्ट किया है। साजिद ने अपनी म्यूजिक कंपनी तलीम म्यूजिक शुरू की है।

स्टैन के कई सारे गाने लाइनअप हैं। स्टैन ने ऑल इंडिया का टूर प्लान किया है। एमसी स्टैन बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ के साथ नजर आने वाले हैं। मुंबई और पुणे में एमसी स्टैन की सभी टिकटे बिक चुकी हैं। एमसी स्टैन के बिग बॉस 16 जीतने पर दर्शक काफी हैरान हो गए थे। स्टैन ने प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को भारी वोटो से हराया है। स्टैन घर में सबसे ज्यादा शिव ठाकरे के क्लोज थे। वो शुरुआत से चाहते थे कि ट्रॉफी मंडली में ही आए। स्टैन ने शो में कहा था कि मुझे घर में 2 महीने तक समझ ही नहीं आया कि लोग कैसे खेल रहे हैं और जब गेम समझ आया थो तो शो ही खत्म हो रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article