Laughter Chefs 2 के मंच पर साथ आए रुबिना दिलैक-विवियन डीसेना, 6 साल बाद फैंस को दिखेगी केमिस्ट्री

Rubina Dilaik-Vivian Dsena Reunion: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) फैंस को एक ऐसी ऑनस्क्रीन जोड़ी का रीयूनियन करा रहा है जिसे देख हर कोई चौंक जाए। करीब-करीब 6 साल बाद विवियन डीसेना और रुबिना दिलैक एक साथ छोटे परदे पर नजर आने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Rubina Dilaik-Vivian Dsena Reunion: कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' अपने सीजन 2 के साथ काफी सुर्खियों में बना हुआ है। एंटेरटेंटमेंट का भरपूर मजा देकर शो लोगों के दिलों-दिमाग पर मानों राज कर रहा है। शो में मन्नारा चोपड़ा, अब्दु रोजिक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल और रुबिना दिलैक जैसे नए चेहरे नजर आ रहे हैं। इस बीच कल बीते दिन शो के सेट पर विवियन डीसेना को स्पॉट किया जो जल्द ही एपिसोड में नजर आने वाले हैं। यह देख लोगों ने अनुमान लगाया कि वो पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी रुबिना और विवियन को डेक साथ देखने वाले हैं।

Rubina Dilaik-Vivian Dsena

शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के सेट पर विवियन डीसेना पहुंचे, वहीं साथ ही रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) भी स्पॉट हुई। रुबिना और विवियन दोनों करीब 6 साल बाद छोटे परदे पर एक दूजे संग स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में रुबिना और विवियन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों की केमिस्ट्री इतनी बढ़िया थी कि आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। ऐसे में फैंस के लिए ये एपिसोड खास होने वाला है। अब जनता रुबिना और विवियन को ऑनस्क्रीन रोमांस नहीं बल्कि कुकिंग करते हुए दिखाई देगी।

End of Feed