Laughter Chefs 2: निया शर्मा की एंट्री से खत्म हुआ सुदेश जी का इंतजार, एक दूजे के गले लग मिटाई दूरियां

Laughter Chefs 2 Promo: कलर्स टीवी का कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' का एक धांसू प्रोमो सामने आया है। आखिरकार मन्नारा चोपड़ा को रिप्लेस कर निया शर्मा ने शो में एंट्री ले ली है। एक्ट्रेस की एंट्री इतनी धमाकेदार थी कि सुदेश लहरी तो बस देखते ही रह गए।

Laughter Chefs 2 Promo: टीवी दुनिया का मजेदार और चटपटा रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' 2 सभी दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रहा है। पहले शो ऑफ एयर होने वाला था लेकिन पब्लिक डिमांड के चलते इसे एक्सटेंशन मिला। इसका मतलब है यानी ऑफ एयर की डेट आगे बढ़ा दी गई। इसी के चलते शो को मन्नारा चोपड़ा ने अलविदा कह दिया जिसके बाद टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने उन्हे रिप्लेस किया। अब मेकर्स ने हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें निया की एंट्री होते ही सुदेश लहरी का इंतजार खत्म हुआ। इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार प्रोमो की एक झलक।

Laughter Chefs 2 Promo

लाफ्टर शेफ 2 (Laughter Chefs 2) के लेटेस्ट प्रोमो में निया शर्मा (Nia Sharma) 'सुदेश जी' चिल्लाते हुए एक ऐटिटूड अंदाज में एंट्री लेती हैं। ये देख अंकिता लोखंडे चिल्लाने लगती हैं तो खुशी के मारे में सभी उन्हे गले लगाते दिखाई दिए। निया को देख सुदेश जी मानों ठंडे पड़ गए। प्रोमो में आगे निया कहती हैं 'क्यूँ किया शो आपने मेरे बिना। मना नहीं किया गया अप बिक गए। निया के गुस्से को शांत कराते हुए सुदेश (Sudesh lehri) कहते हैं 'सबसे ज्यादा याद मैंने किया है।' तुम्हें जिसे सुन एक्ट्रेस खुश हो जाती हैं और दोनों एक दूजे को गले लगा लेते हैं।

End of Feed