टीवी मसाला

Laughter Chef 2: मनोरंजन का तड़का लगाने एंट्री मारेंगे Salman Khan, रॉकेट की तरह उड़ेगी TRP

Laughter Chef 2 Salman Khan To Make Special Appearance: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करे में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खबर आ रही है कि 'लाफ्टर शेफ 2' में जल्द ही बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की एंट्री होने वाली है।

Image

'लाफ्टर शेफ 2' में होगी सलमान खान की एंट्री

Laughter Chef 2 Salman Khan To Make Special Appearance: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ 2' में टीवी के चर्चित सितारों की कुकिंग स्किल तो देखने को मिलती ही है, साथ ही वे मनोरंजन का तड़का लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। भारती सिंह से लेकर एल्विश यादव और कृष्णा अभिषेक तक कुकिंग टेस्ट के बीच लोगों को खूब हंसाते हैं। 'लाफ्टर शेफ 2' के अपकमिंग एपिसोड में जहां करण कुंद्रा धमाकेदार एंट्री करते नजर आएंगे तो वहीं अब बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी 'लाफ्टर शेफ 2' के लिए सामने आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लाफ्टर शेफ 2' में जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री होने वाली है, जो कि स्पेशल अपियरेंस के तौर पर शो में कदम रखेंगे। 'लाफ्टर शेफ 2' से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बन सकते हैं। शो में उनकी मौजूदगी इसकी शोभा तो बढ़ाएगी ही, साथ ही भारती सिंह, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और बाकी सितारों के साथ मनोरंजन का खूब तड़का भी देखने को मिलेगा। बता दें कि 'लाफ्टर शेफ 2' में मौजूद सभी सितारों के साथ सलमान खान की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। इन सितारों ने किसी न किसी प्रोजेक्ट में सलमान खान के साथ काम जरूर किया है।

कब रिलीज होगी सलमान खान की 'सिकंदर'

सलमान खान (Salman Khan) लंबे वक्त बाद अपनी अपकमिंग मूवी 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देंगे। उनकी ये मूवी ईद के खास मौके पर रिलीज होगी, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article