टीवी मसाला

संजीव सेठ संग तलाक के बाद टीवी पर वापसी करेंगी Lataa Saberwal, सलमान खान के शो में रखेंगी कदम?

Lata Saberwal in Bigg Boss 19: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आ चुकीं लता सभरवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स हैं कि संजीव सेठ (Sanjeev Seth) संग तलाक के बाद लता सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कदम रख सकती हैं।

Image

Image Source: Lata Saberwal Instagram

Lata Saberwal in Bigg Boss 19: टीवी से लेकर बॉलीवुड और अब सोशल मीडिया इंडस्ट्री का सितारा बन चुकीं लता सभरवाल अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अब लोगों को लाइफस्टाइल, फैशन और कई महत्वपूर्ण चीजों को लेकर गाइड करती हैं। इसी के साथ कुछ दिनों पहले लता अपने पति संजीव सेठ संग तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में रही। इस कपल ने 16 साल बाद अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया। हाल फिलहाल में खबर सामने आई है कि लता 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बन सकती है। पढ़िए पूरी खबर यहाँ।

कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) जल्द ही शुरू होने वाला है। रिपोर्ट्स हैं कि ये अगस्त महीने में टीवी पर लॉन्च हो सकता है। ऐसे में मेकर्स ने एक्ट्रेस लता सभरवाल (Lata Saberwal) को 'बिग बॉस 19' अप्रोच किया है। खबर है कि लता ने ऑफर को एक्सेप्ट भी कर लिया है। ऐसे में लता को एक्टिंग के अलावा किसी बिग बॉस के घर में लड़ता झगड़ते हुए देखना दर्शकों के लिए अलग होने वाला है। हालांकि अभी तक लता और मेकर्स की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

शो 'बिग बॉस 19' की बात करें तो इस बार फॉर्मेट बदलते हुए मेकर्स ने शो का ड्यूरेशन 3 से 5 महीने बदल दिया है। सिर्फ यही नहीं 3 महीने बाद ही दर्शकों को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट मिल जाएंगे। इसके बाद शो में पिछले सीजन के मंझे हुए खिलाड़ी हिस्सा लेंगे को टॉप 6 की मुश्किलें बढ़ाएंगे। इस बार मेकर्स कई रूल्स और रेगुलेशन चेंज कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article