टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सेट पर स्मृति ईरानी को मिली Z प्लस सिक्युरिटी, मौनी-करिश्मा भी बनेंगी शो का हिस्सा?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर अपना हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' को लेकर वापिस टीवी दुनिया पर लौट रही हैं। इस बीच खबर सामने आई कि स्मृति ईरानी ने शो के लिए शूटिंग कर दी है। इसी के साथ दो हसीनाओं की शो से जुड़ने की भी खबर सामने आई।

Image

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बही थी' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। डेली सोप क्वीन स्मृति ईरानी शो को वापिस लेकर टीवी स्क्रीन्स पर लौटेंगी। जल्द ही दर्शकों को 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' का सीजन 2 देखने को मिलेगा। ऐसे में फैंस इस शो के लिए काफी ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। इस शो से स्मृति ईरानी टीवी पर सालों बाद कमबैक करने जा रही है। सेट से उड़ती खबर सामने आई है कि स्मृति को z प्लस सिक्युरिटी दी गई है। वहीं शो की दो पुरानी लीड एक्ट्रेसेस भी सीजन 2 का हिस्सा बन सकती हैं।

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के सेट पर Z प्लस सिक्युरिटी दी गई है। सिर्फ एकता कपूर और अमर उपाध्याय को छोड़कर बाकी सभी के फोन टैप किये जाएंगे। इन तीनों के अलावा किसी अन्य को मोबाईल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। स्मृति ईरानी की सुरक्षा के चलते सभी को सुरखा प्रोटॉकल का पालन करना होगा। भारत की शिक्षा मंत्री रह चुकीं स्मृति को दोबारा स्क्रीन पर देखना काफी मजेदार होने वाला है।

इसी के साथ खबरें ये भी उड़ रही है कि करिश्मा तन्ना और मौनी रॉय भी शो में वापसी कर सकती हैं। क्या मौनी वापिस से कृष्णा तुलसी वीरानी और करिश्मा तन्ना इंदु के किरदार में नजर आ सकती हैं? हालांकि अभी तक इन रुमर्स पर मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी के साथ रोहित सुचांति और तनीषा मेहता भी लीड कलाकार में नजर आ सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article