Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए दिन दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। एकता कपूर के सीरियल में यूं तो हर किरदार खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। लेकिन बीते कई महीनों से मिहीर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) से गायब है। वहीं दर्शक आज भी मिहीर की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि अमर उपाध्याय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी के लिए मेकर्स के सामने शर्त रख दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वो ऐसा ही है...'- Ram Kapoor को 'ठरकी' कहने वालों को गौतमी कपूर का जवाब, श्रेया कालरा पर भी तोड़ी चुप्पी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अमर उपाध्याय की होगी वापसी? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के लेटेस्ट प्रोमो में हुआ मिहीर का जिक्र
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के लेटेस्ट प्रोमो में मिहीर का जिक्र हुआ, जिससे फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई। दरअसल, वीडियो में दिखाया गया कि गौतम करण से कहता है कि हमारे बीच चाहे कितनी ही दूरियां क्यों न हो, लेकिन हम मां को पापा का राज नहीं बता सकते। इसपर करण कहता है कि मैं जितनी नफरत तेरी मां से करता हूं, उससे कहीं ज्यादा प्यार अपने पापा से करता हूं। इसलिए तू चिंता मत कर, मैं पापा का राज उन्हें कभी पता नहीं चलने दूंगा।
