टीवी मसाला

Kyonki Saa bhi Kabhi Bahu thi 2 Promo: अपने पुराने अंदाज में लौटकर तुलसी ने किया सीजन 2 का ऐलान, कब-कहां देख सकते हैं डिटेल की शेयर

Kyonki Saa bhi Kabhi Bahu thi 2 Promo: स्मृति ईरानी स्टार शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। शो का नया प्रोमो आ गया है जिसमें पता चला है कि सीरियल कब कहां टेलिकास्ट होगा और ये हमनें नहीं खुद तुलसी ने बताया है।

Image

Kyonki Saas bhi kabhi bahu thi 2 promo

Kyonki Saa bhi Kabhi Bahu thi 2 Promo: एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी अपने सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। 8 साल दर्शकों के दिल पर राज करने के बाद यह शो एक बार फिर से चर्चा में नजर आ रहा है। कल जहां शो से स्मृति ईरानी यानि तुलसी का लुक सामने आया था, इसने फैंस की बेताबी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया था। वहीं रात होते-होते शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया। जिसमें खुलासा हो गया है कि स्मृति ईरानी स्टार ये शो कब और कहां आने वाला है। शो का प्रोमो बेहद प्यारा है जिसे देखकर आपको पुराने दिनों की याद आ जाएगी। आइए प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

कल देर रात स्टार प्लस ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का मजेदार प्रोमो शेयर किया। प्रोमो की शुरुआत होती है खाने के टेबल पर बैठे एक परिवार की जो 25 साल पुरानी तुलसी और मिहिर की चर्चा कर रहा होता है। तभी लोग यह कहते हैं कि स्मृति ईरानी अब टीवी पर वापिस नहीं आएगी। इसके बाद स्मृति ईरानी( Smriti Irani) की तरफ कैमरा जाता है और वह कहती है कि बिल्कुल आऊँगी। शो का प्रोमो शुरू होता है जिसमें स्मृति ईरानी आँगन में रखी तुलसी को जल देती है और कहती है कि 25 का ये सफर बहुत खास रहा, वक्त आ गया है फिर से मिलने का। स्मृति ईरानी का ये शो 29 जुलाई से रात 10:30 बजे स्टारप्लस पर दिखाया जाएगा।

फैंस इस प्रोमो के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं और हो भी क्यों न बचपन की यादों से भरा ये शो एक बार फिर से दिल जीतने आ रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले शो के सेट से लीड कलाकार मिहिर भी नजर आए थे। उन्होंने शो को लेकर दिलचस्प किस्से साझा किए थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article