थायलैंड में Kushal Tandon ने Shivangi Joshi के गालों पर किया किस, वीडियो देख फैंस हुए बेताब

Kushal Tandon Kissing Shivangi Joshi Cheeks: टीवी इंडस्ट्री के रुमर्ड कपल शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और कुशल टंडन इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच दोनों से जुड़ी एक वीडियो सामने आई है जिसमें कुशल शिवांगी के गालों पर किस करते हुए नजर आए।

Kushal Tandon Kissing Shivangi Joshi Cheeks: टीवी सीरियल बरसातें में ऑनस्क्रीन रोमांस कर आग लगा चुके कुशल टंडन और शिवांगी जोशी कई समय से अपने रिलेशनशिप के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों से जुड़ी तमाम वीडियो और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुशल एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को गालों पर किस कर रहे हैं। ऐसे में यह साफ हो गया है की यह ऑनस्क्रीन कपल असल जिंदगी में कपल हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Kushal Tandon Kissing Shivangi Joshi Cheeks

इंस्टाग्राम पर बरसातें सीरियल के फैन पेज ने एक वीडियो पोस्ट की जिसमें कुशल टंडन (Kushal Tandon) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) साथ बैठे हुए नजर आए। वीडियो में आगे देखा गया की एक्टर शिवांगी को गालों पर किस भी करते हैं। दोनों को एक दूसरे के साथ रोमांटिक होता हुआ देखा गया, जो काफी क्यूट लग रहा था। फैंस के बीच ये वीडियो वायरल हो रहा है और इस कपल के लिए काफी खुश भी हैं। यह वीडियो उस वक्त की है जब कपल वेकेशन पर बॉक्सिंग मैच देखने थायलैंड पहुंचे थे। फैंस ने हर कपल की तरह इन्हे भी #Kushiv नाम दिया है।

End of Feed