टीवी मसाला

Krishna Mukherjee के आरोपों पर Kundan Singh ने बोला हमला, अभिनेत्री पर होगी कानूनी कार्यवाही !

Kundan Singh on Krishna Mukherjee allegation: वहीं अब कृष्णा की बात से कुंदन सिंह भी चुप नहीं बैठे, उन्होंने कृष्णा की सारी बातों को झूठा बताते हुए कानूनी कार्यवाही का दावा किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Kundan Singh on Krishna Mukherjee allegation

Kundan Singh on Krishna Mukherjee allegation: टीवी अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी( Krishna Mukherjee) ने हाल ही में निर्माता कुंदन सिंह( Kundan Singh) पर शोषण का आरोप लगाते हुए पोस्ट की थी। कृष्णा ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए अत्याचार का बखान करते हुए निर्माताओं के खिलाफ मोर्चा खोला था। वहीं अब कृष्णा की बात से कुंदन सिंह भी चुप नहीं बैठे, उन्होंने कृष्णा की सारी बातों को झूठा बताते हुए कानूनी कार्यवाही का दावा किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

हाल ही में टीवी अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी ( Krishna Mukherjee) ने शो शुभ शगुन निर्माता कुंदन सिंह पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें परेशान करते थे। उन्हें मेकअप रूम में बंद कर दिया जाता था और पैसे भी नहीं दिए जाते थे। उनके इस बयान के बाद अब खुद कुंदन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है, कुंदन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कृष्णा के लगाए इल्जामों को झूठा बताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें लिखा है - लोगों के लिए कितना आसान होता है झूठे इल्जाम लगाना... उन्होंने पहले भी दो क्रू मेंबर पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें अनुशासन में न रहने के लिए शो से निकाल दिया गया था।

निर्माता ने आगे कहा कि अभिनेत्री ने कानूनी कार्यवाही में आने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि मामला पहले से ही मुंबई के सिटी सिविल कोर्ट में है। कुंदन ने कहा कि कृष्णा ने कई सारे झूठे आरोप लगाए हैं, लेकिन अंत में सच जरूर सामने आता है और मुझे यकीन है कि यह सच भी जरूर सामने आएगा। इस मामले में मैं उनके पिता के साथ भी संपर्क में था। उन्होंने आगे कहा कि मैंने जिस इंसान की ज्यादा मदद की उसी ने मुझ पर झूठे इल्जाम लगाए हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article