टीवी मसाला

कुंडली भाग्य फेम Sana Sayyad शादी के 3 साल बाद बनने जा रही हैं माँ, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खिचवाईं तस्वीरें

Kundali Bhagya Fame Sana Sayyad flaunt baby bump: कुंडली भाग्य और दिव्य दृष्टि फ़ेम सना सय्यद जल्द ही माँ बनने वाली हैं। जल बीते दिन अभिनेत्री ने अपने पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते है।

Image

Kundali Bhagya Fame Sana Sayyad flaunt baby bump

Kundali Bhagya Fame Sana Sayyad flaunt baby bump: इन दिनों टीवी की दुनिया से काफी खुशखबरियाँ आ रही हैं। जहां अभी कुछ दिन पहले श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya) ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी वहीं अब कुंडली भाग्य और दिव्य दृष्टि फ़ेम सना सय्यद का नाम भी इस लिस्ट में शामील हो गया है। बता दें कि सना सय्यद ( Sana Sayyad) के ने साल 2021 में अपने लॉंग-टाइम बॉयफ्रेंड इमाद शम्सी ने शादी की थी और अब 3 साल बाद एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। सना ने कल देर रात अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस खबर को फैंस के साथ साझा किया था। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते है।

सना सय्यद (Sana Sayyad) जल्द ही माँ बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कल अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की शृंखला साझा करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया था। उन तस्वीरों में सना सय्यद अपने पति इमाद के साथ रोमांटिक पोज देते दिखाई दे रही हैं। साथ ही व्हीट टॉप और लो वेस्ट जींस में बड़े ही प्यार से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा "GENES की एक नई जोड़ी से बढ़कर कुछ नहीं है !!! हमारा छोटा सा चमत्कार आने वाला है।"

सना सय्यद की दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक रंग के आउट्फिट में भी पति इमाद संग एक से एक पोज दिए हैं। मैटरनिटी फोटोशूट कराते टाइम देखा जा सकता है क सना कितनी खुश है और उनको देख कर पता चल रहा है कि इस नई जर्नी का वह कितना आनंद ले रही हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article