Kundali Bhagya Fame Ruhi Chaturvedi Named Her Daughter Dua: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। रूही चतुर्वेदी ने 'कुंडली भाग्य' में शर्लिन का रोल अदा कर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी। शो को बंद हुए काफी वक्त हो गया है और रूही चतुर्वेदी को भी शो छोड़े हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन आज भी वह दर्शकों के दिलों-दिमाग में बसी हुई हैं। रूही चतुर्वेदी (Ruhi Chaturvedi) ने बीते माह एक बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी बेटी की जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। खास बात तो यह है कि अब रूही चतुर्वेदी ने बेटी की पहली झलक दिखाते हुए उसके नाम से भी पर्दा उठाया है।
रूही चतुर्वेदी (Ruhi Chaturvedi) ने पति शिवेंद्र ओम सैनीयोल (Shivendra Om Sainiyol) के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह दोनों अपनी नन्ही शहजादी का हाथ थामे दिखाई दिये। रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ओम सैनीयोल ने पोस्ट के कैप्शन में अपनी बेटी का नाम बताया। उन्होंने लिखा, "दुआ रूही सैनीयोल। विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है कि हमारा परिवार पूरा हो गया है।" रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ओम सैयनीयोल की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ 'कुंडली भाग्य' स्टार्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
रूही चतुर्वेदी (Ruhi Chaturvedi) की पोस्ट पर श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया। उनके अलावा विन्नी धूपर, स्वाति कपूर, राहुल शर्मा, जसवीर कौर और प्रतीक चौधरी जैसे स्टार्स ने भी हार्ट शेप इमोजी शेयर किये। वहीं एक्ट्रेस शुप्रिया शुक्ला ने कमेंट में लिखा, "बहुत सारा प्यार।" बता दें कि कुंडली भाग्य एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी और शिवेंद्र ओम सैयनीयोल ने साल 2019 में शादी रचाई थी।
