Kundali Bhagya को अब 7 साल बाद अलविदा कहेगी ये TV हसीना, नाम जान लगेगा 440 वॉल्ट का झटका!

Shraddha Arya Can Quit Kundali Bhagya: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल की लीड रोल में नजर आ रही कलाकार शो से 7 साल बाद अब विदा लेने जा रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए एक्ट्रेस का नाम।

Shraddha Arya Can Quit Kundali Bhagya: जी टीवी के मशहूर सीरियल कुंडली भाग्य में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। सिर्फ यही नहीं ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सीरियल टीआरपी लिस्ट में राज कर रहा है। शो में कई लीप आए और गए लेकिन आज भी कहानी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। अब सीरियल के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की लीड एक्ट्रेस अब शो को 7 साल बाद अलविदा कहने वाली है। आखिर शो छोड़ने का कारण क्या है और कौन है वो हसीना जिसके जाने से दर्शकों को झटका लग सकता है जानिए इस रिपोर्ट में।

Shraddha Arya Can Quit Kundali Bhagya

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में कुछ समय पहले सना सय्यद ने प्रेग्नेंसी के चलते शो को अलविदा कह दिया था, वहीं दूसरी तरह बसीर आली भी शो का नोटिस पीरियड सर्व कर बाहर होने वाले हैं। अब खबर आ रही है की शो की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya) अब कहानी से एग्जिट लेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो तबीयत लगातार खराब होने के चलते एक्ट्रेस ने यह फैसला किया है। साल 2017 में यह सीरियल लॉन्च हुआ था तभी से आज 7 साल तक एक्ट्रेस छोटे परदे पर नजर आ रही हैं।

End of Feed