Kunal Kamra ने घर आए 'बिग बॉस' के ऑफर को मारी लात, बोले- इससे अच्छा मेंटल हॉस्पिटल चले जाऊं...

Kunal Kamra Refuses To Be Part Of Bigg Boss: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुणाल कामरा को हाल ही में 'बिग बॉस 19' ऑफर हुआ है, जिसका हिस्सा बनने से उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कुणाल का कहना है कि इससे बेहतर वह मेंटल हॉस्पिटल चले जाएंगे।

Kunal Kamra Refuses To Be Part Of Bigg Boss: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। कुणाल कामरा का कुछ वक्त पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर उनपर आरोप लगा कि कुणाल ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की है। इस मामले के बाद से ही कुणाल कामरा विवादों में घिरे हुए हैं। विवादों के बीच ही कुणाल कामरा को "बिग बॉस' (Bigg Boss) का ऑफर मिल गया। लेकिन इस शो को ठुकराने में कुणाल कामरा ने जरा भी देर नहीं की। कुणाल कामरा ने ये तक कह दिया कि 'बिग बॉस' से बेहतर वह किसी मेंटल हॉस्पिटल में चले जाएंगे।

'बिग बॉस' को कुणाल कामरा ने दिखाया ठेंगा

End of Feed