Mugdha Chaphekar और Ravish Desai ने की तलाक की घोषणा, शादी के 9 साल बाद जुदा किए एक-दूजे से रास्ते

Mugdha Chaphekar-Ravish Desai Divorce: कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस मुग्धा चाफेकर और पति रविश देसाई ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है। रविश देसाई ने पोस्ट शेयर कर बताया की वो और मुग्धा चाफेकर तलाक लेने जा रहे हैं। शादी के 9 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग करने का फैसला किया। न

Mugdha Chaphekar-Ravish Desai Divorce: टीवी दुनिया के फेवरेट कपल में से एक मुग्धा चाफेकर और रविश देसाई अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते थे। काफी समय से दोनों सोशल मीडिया की दुनिया से गायब चल रहे थे। फैंस ने कई बार अंदाजा भी लगाया क्या पति-पत्नी के बीच सब ठीक है या नहीं। इस बीच जो खबर सामने आई उससे फैंस को काफी बड़ा झटका लगने वाला है। मुग्धा चाफेकर और रविश देसाई ने अपने तलाक की घोषणा कर दी है। जी हाँ, रविश देसाई ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ये बुरी खबर लोगों को दी।

Mugdha Chaphekar-Ravish Desai Divorce

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) फेम मुग्धा चाफेकर (Mugdha Chaphekar) और रविश देसाई (Ravish Desai Divorce) अपनी 9 साल की शादी को विराम देने का फैसला किया है। रविश अपने पोस्ट में लिखते हैं 'बहुत सोच-विचार के बाद मुग्धा और मैंने पति-पत्नी के तौर पर अलग होने का और अपने-अपने रास्ते पर चलने का फैसला किया। अब एक साल से ज्यादा हो गया है। हमने प्यार, दोस्ती और सम्मान के साथ एक खूबसूरत सफ़र तय किया है और ये ज़िंदगी भर जारी रहेगा। हम अपने प्यारे फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वो हमें प्राइवीसी दें जिसकी जरूरत है। कृपया किसी भी झूठी कहानी और बयान पर विश्वास न करें।'

End of Feed