Shikha Singh On Casting Couch: टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने कास्टिंक काउच पर खुलकर बात की है। अब तक सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि एक्टर भी कास्टिंग काउच के भयानक एक्सपीरियंस का खुलासा कर चुके हैं और अब इस कड़ी में टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) फेम शिखा सिंह (Shikha Singh ) ने भी अपना एक्सपीरिंयस शेयर किया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनकी नौबत यहां तक आ गई थी कि उन्हें ऑफिस से भागना पड़ गया था और इस वजह से वह बॉलीवुड की तरफ कभी देख नहीं पाईं।
kumkum bhgya actress sikha singh (photo credit- instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: तलाक के 5 महीनों बाद Mahhi Vij ने तोड़ी Jay Bhanushali संग रिश्ते पर चुप्पी, सरेआम बोलीं- वो आज भी मेरा....)
शिखा सिंह ने बताई डायरेक्टर की गंदी करतूत
शिखा सिंह ने हाल ही में टेली मसाला का एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने करियर और कास्टिंग काउच के मुद्दे पर खुलकर बात की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में कभी कदम क्यों नहीं रखा? शिखा ने खुलासा किया, 'वह मेरा पहला और आखिरी ऑडिशन था। वह फिल्ममेकर-डायरेक्टर सोफे पर बैठे थे और धीरे-धीरे मेरे पास आए। उन्होंने अपना हाथ यहां रखा।' इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि उस डायरेक्टर ने शिखा को हीरोइ बनने लायक कहा था। हालांकि, एक्ट्रेस ने फिल्म को करने से साफ मना कर दिया और डायरेक्टर की हरकतें देख तुरंत ऑफिस से भाग गईं। शिखा ने बताया कि उसके बाद उन्होंने किसी भी दूसरी फिल्म का ऑडिशन नहीं दिया और हमेशा टीवी में काम करने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने इस मौके पर उस आदमी का नाम तो नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह एक जाने-माने निर्माता-निर्देशक थे।(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Sambhavna Seth के पति अविनाश ने दोनों बच्चों को अस्पताल में दी कंगारू केयर थेरेपी, रातभर सीने से चिपकाए रखा)
kumkum bhagya sikha singh (photo credit- instagram)
