Kumkum Bhagya फ़ेम Asha Sharma का हुआ देहांत, शोक में डूबी पूरी TV इंडस्ट्री

Asha Sharma Died: कुमकुम भाग्य और जैसे कई सीरियल में नजर आ चुकी दिग्गज एक्ट्रेस आशा शर्मा का देहांत हो गया है। 88 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने आज अपनी अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। ऐसे में आज टीवी इंडस्ट्री ने अपना एक और सितारा खो दिया है।

Asha Sharma Died: टीवी इंडस्ट्री में फिर एक बार बेहतरीन कलाकारों को खो देने के शोक की लहर दौड़ रही है। हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने वाली मशहूर अभिनेत्री आशा शर्मा (Asha Sharma) का निधन हो गया है। वह 88 साल की थीं। सिने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शोक संवेदना व्यक्त की। ऐसे में यह खबर सुन फैंस और उनके साथ काम करने वाले कलाकार काफी ज्यादा सदमे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Kumkum Bhagya Fame Asha Sharma Died at age of 88

टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस आशा शर्मा (Asha Sharma) का आज निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपनी आखरी सांस लेते हुए दुनिया को त्याग दिया है। इस खबर से फैंस और को एक्टर्स को एक झटका मिला है क्यूँकी किसी को इस खबर की आज उम्मीद नहीं थी। बात दें एक्ट्रेस ने पहली बार 1982 में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की फिल्म दो दिशाएं में श्रीमती निवारण शर्मा की भूमिका से अपनी छाप छोड़ी। इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा, निरूपा रॉय और अरुणा ईरानी भी थीं।

End of Feed