Reyhna Pandit quit Kumkum Bhagya: जी टीवी के सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) की कहानी में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ सीरियल के कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग ने सभी को बांधे हुआ है। अभी हाल ही में सीरियल को लेकर खबर आ रही है की एक कलाकार ने शो को छोड़ दिया है। ये हसीना और कोई नहीं सीरियल की विलेन रेहाना पंडित हैं। सीरियल में वो प्राची की बुआ का किरदार निभा रही थीं। ऐसे में एक्ट्रेस ने सीरियल की क्यों छोड़ा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
एक इंटरव्यू के दौरान रेहाना पंडित (Reyhna Pandit) ने शो छोड़ने की खबर को सच बताते हुए कहा कि मेरे को आलिया का किरदार करते हुए इस सीरियल में 3 साल हो गए थे। इसी के साथ मैं 2 से 3 महीने तक ब्रेक पर भी रही, कुछ समय बाद सीरियल के डायरेक्टर का फोन आया की मुझे वापिस आना है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद मुझे एहसास हुआ की यहां करने को अब कुछ ज्यादा नहीं रहा। ऐसे में मैंने शो छोड़ने का फैसला लिया। मुझे खुशी है की मेकर्स ने मुझे आलिया का किरदार ऑफर किया लेकिन अब इस किरदार में कुछ भी नहीं रहा।
इसी के साथ सीरियल में इन दिनों मुग्धा छापेकर और कृष्णा कॉल साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं, ऐसे में सीरियल की टीआरपी भी काफी अच्छी चल रही है। कहानी की बात करें सीरियल में प्राची रणवीर की दूसरी शादी करा रही है, लेकिन रणवीर प्राची को अपनी तरफ लाने में लगा हुआ है। फैंस और दर्शक ये चाहतें है की जल्द ही प्राची और रणवीर एक और रिया के षड्यंत्र को बंद कर दें।
