टीवी मसाला

Krushna Abhishek ने मामा Govinda का शेयर किया हेल्थ अपडेट, पोस्ट शेयर कर फैंस को बताई कैसी है हालत

Krushna Abhishek share an update on Govinda's Health: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ हुए आज एक हादसे ने सबको चौंका दिया है। अचानक पैर में गोली लगने की वजह से अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अपने मामा का हेल्थ अपडेट जारी किया है। आइए देखते हैं।

Image

Krushna Abhishek share an update on Govinda's Health

Krushna Abhishek share an update on Govinda's Health: बॉलीवुड की जान और हम सब के हीरो नंबर वन इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें की आज सुबह अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक गोविंद के पैर में गोली लग गई है। वह अपनी अलमारी में बंदूक रख रहे थे, तभी वह बंदूक अचानक उनके हाथ से छुट कर नीचे गिर गई। दुर्भाग्यवश उस बंदूक का लॉक खुला हुआ था, जिस वजह से उनके पैर में गोली लग गई। इस हादसे के बाद अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इस समय इलाज चल रहा है। अब गोविंदा (Govinda) के भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अपने मामा का हेल्थ अपडेट जारी किया है। आइए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

गोविंदा (Govinda) को अचानक गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उनके करीबी उनका हालचाल लेने पहुंच रहे हैं। साथ ही परिवार के बीच चल रहे मतभेद को भुलाकर कश्मीरा भी गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंची। इसके अलावा अब कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अपने मामा गोविंदा का हेल्थ अपडेट साझा किया है। हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा "मामा अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। आप सबके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।" उनके पूरे तरीके से जल्द ठीक होने की हम कामना करते हैं।

गोविंदा को गोली लगने के बाद कृष्णा अभिषेक उनसे मिलने अस्पताल नहीं पहुंचे थे। इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कृष्णा ने हिंदुस्तान टाइम को बताया की "वह इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह ठीक हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो जाएंगे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article